{"_id":"145-45804","slug":"Yamuna-Nagar-45804-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य काबू
Yamuna Nagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। सीआईए स्टाफ की टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके साथ ही इनसे चोरी की 18 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 9 नवंबर को गुप्ता सूचना मिलने पर बाडी माजरा पुलिस के पास गंगानगर कालोनी जगाधरी निवासी मदन कुमार और विजय नगर जगाधरी निवासी रघुवीर उर्फ निटू को चोरी की बाइक के साथ काबू किया था। मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर लिखा हुआ था। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से रघुवीर को जेल भेज दिया गया, जबकि मदन कुमार को पुलिस दो दिन के रिमांड पर ले लिया गया। पूछताछ में आरोपी मदन ने बताया कि वह यमुनानगर के अलावा हिमाचल, अंबाला और प्रदेश के दूसरे जिलों से बाइक चोरी करता था। चोरी के इन वाहनों को छोटी लाइन अर्जुन नगर स्थित मेकेनिक रवि की दुकान और गांव खारवन स्थित गांव माडो हल्दरी निवासी राकेश कुमार की मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान पर बेच देता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर छोटी लाइन और खारवन स्थित दुकानों पर छापेमारी कर चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद कीं। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने के आरोप में राकेश और रवि को गिरफ्तार किया। आरोपी रवि की दुकान से दो बाइक और एक बाइक खुली अवस्था में बरामद हुई। वहीं राकेश की दुकान से तीन बाइक और एक खुली हुई बरामद की गई। आरोपी मदन के घर से चोरी की दो बाइक और रघुवीर के घर से तीन बाइक बरामद की गईं।
मदन कुमार और रघुवीर सिंह यूपी के नकुड निवासी ईरशाद उर्फ अशरफ जिसकी नकुड में कबाड़ी की दुकान है, उसे भी चोरी की गई मोटरसाइकिल बेचते थे। मदन की निशानदेही पर पुलिस ने नुकड जाकर कबाड़ी ईरशाद को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से भी चोरी की तीन बाइक और एक मोटरसाइकिल खुली हालत में बरामद की गई। बरामद की गईं बाइक यमुनानगर, अंबाला और हिमाचल प्रदेश से चोरी की गई थीं।
हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक अधिक
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से 18 बाइक बरामद की गईं जिसमें 14 हीरो होंडा स्पलेंडर हैं। चोर गिरोह के सदस्य मदन कुमार ने बताया कि शहर में स्पलेंडर बाइक अधिक मात्रा में मिलती हैं। वहीं उन्हें चोरी करने और बेचने में दिक्कत का सामना कम होता है। क्योंकि उनके पास अधिक चाबियां हीरों हाेंडा कंपनी की थीं। जिन बाइक के लॉक पुराने हो जाते थे उनमें यह आसानी से लग जाती थीं। इसके अलावा स्पलेंडर बेचने में भी कोई दिक्कत नहीं होती।
विज्ञापन
45 हजार का वाहन तीन हजार में
वाहन चोर मदन कु मार ने बताया कि वे बाइक को पार्क, कार्यालय और बैंकों के बाहर से चोरी करते थे। उसके बाद उन्हेें बाइक मेकेनिक राकेश, रवि व कबाड़ी ईरशाद को तीन से चार हजार रुपये तक बेच देते थे। हालांकि 45 हजार की कीमत की बाइक की यह कीमत बहुत कम है लेकिन अधिक दिन तक वह चोरी की बाइक अपने पास नहीं रख सकते थे इसलिए जो कीमत मिलती थी उसी में बेच देते थे।
छह माह से कर रहे थे चोरी
आरोपी मदन कुमार ने बताया कि वह छह महीने से बाइक चोरी कर रहा है। पैसा कमाने के चक्कर में उन्होंने विजय कालोनी निवासी रघुवीर को अपने साथ लिया। दोनों ने मिलकर सबसे पहले यमुनानगर में बाइक चोरी करनी शुरू कीं। उसके बाद हिमाचल व अंबाला को निशाना बनाया।
चेसीज नंबर मिटाकर बेचते थे
मेकेनिक राकेश कुमार और रवि बाइक के पार्ट बदल देते थे। वहीं कुछ चोरी की गई बाइक के पार्ट को खोलकर दुकान पर आने वाले ग्राहकों की बाइक में भी बदल देते थे। इसके अलावा बाइक के नंबर प्लेट को हटाकर उस पर बोगस नंबर लगा देते थे और बाइक का चेसीज नंबर भी रगड़कर मिटा देते थे।