{"_id":"145-45802","slug":"Yamuna-Nagar-45802-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर का धान खरीदा, हमारा क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर का धान खरीदा, हमारा क्यों नहीं
Yamuna Nagar
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। अनाजमंडी में सोमवार को धान की खरीद न होने पर नाराज किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम अश्वनी मैंगी ने मौके पर पहुंचकर खरीद शुरू करवाकर किसानों को शांत किया। किसान सुल्तान सिंह काठगढ़, जंगशेर सिंह, लाल सिंह, महिंद्र सिंह, कुल अवतार सिंह, राजकुमार और सतपाल ने बताया कि एजेंसी ने सोमवार को जानबूझकर खरीद बंद कर दी जबकि वे तीन दिन से मंडी में अपना धान सूखा रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि आढ़ती उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आने वाले धान को सस्ते दामों पर खरीद रहे हैं इस कारण हरियाणा के किसानों के धान को खरीदने में टाल मटोल कर रहे हैं। एसडीएम के मौके पर पहुंचने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आए धान से लदे दो वाहनों को पकड़कर एसडीएम के हवाले किया। एसडीएम ने किसानों की बात सुनने के बाद कानफेड के डीएम से बात की और खरीद शुरू करवाई।
क्या कहते हैं एसडीएम
अश्वनी मैंगी ने कहा कि जो यूपी और हिमाचल के धान के वाहन पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
क्या कहते हैं एसडीएम
अश्वनी मैंगी ने कहा कि जो यूपी और हिमाचल के धान के वाहन पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन