{"_id":"145-45745","slug":"Yamuna-Nagar-45745-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दुकानों का ताला तोड़ने वालों का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दुकानों का ताला तोड़ने वालों का नहीं लगा सुराग
Yamuna Nagar
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगाधरी। पुरानी सब्जी मंडी नजदीक शर्मा टेंट हाउस में सात दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नगदी चुराने वाले चोरों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है चोरों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। शुक्रवार रात चोरों ने मोहन लाल लक्ष्मी चंद किराना स्टोर का ताला तोड़कर 12 हजार की नगदी, भाटिया फैशन प्वाइंट का ताला तोड़कर 30 हजार की नगदी, छाबड़ा क्लाथ हाउस का ताला तोड़कर 15 हजार की नगदी, हरियाणा गारमेंट का ताला तोड़कर 20 हजार की नगदी, राजेंद्र कुमार एंड संस का ताला तोड़कर 25 हजार की नगदी, अशोक मिस्त्री की दुकान का ताला तोड़कर 700 रुपये की नगदी, अमरनाथ गोयल (साबुन विक्रेता) की दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये की नगदी चोरी की थी। दुकानदारों ने पुलिस से त्योहारों के सीजन में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन