{"_id":"145-44792","slug":"Yamuna-Nagar-44792-145","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से धान का उठान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से धान का उठान नहीं
Yamuna Nagar
Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर अनाज मंडी में धान का उठान नहीं किया जा रहा है। सैलर मालिकों का कहना है कि धान में नमी की मात्रा अधिक है। इससे किसानों और आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पांच दिन से उठान नहीं हो पाया है। मंडी में अब और धान डालने की जगह नहीं बची है। समस्या के समाधान के लिए भाकियू के सदस्य काशी राम के नेतृत्व में एसडीएम अश्वनी मैंगी से मिले। एसडीएम ने दो दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। किसान काशी राम, अमर सिंह, परमाल सिंह, मनोज कुमार, अमरीक सिंह, गुरनैब सिंह, बलबीर सिंह ने कहा कि जब सरकारी ऐजेंसी उनकी फसल को सरकारी मापदंडों के अनुसार खरीद रही है है तो सैलर मालिक उस धान को क्यों नहीं उठा रहे हैं। आढ़ती ऐसोसिएशन के प्रधान बरखा राम व सदस्य दलजीत बाजवा, सूरज भान सैनी और जागीर सिंह ने बताया कि आढ़तियों और सैलर मालिकों के बीच दो बार बैठक हो चुकी है लेकिन परिणाम नहीं निकला। प्रधान राजेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सरकार की ओर से 17 प्रतिशत नमी पर धान खरीदा जाता है लेकिन उसमें नमी की मात्रा अधिक होती है इसलिए सैलर द्वारा खरीद करना घाटे के सौदा साबित होता है।
विज्ञापन