फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   99 seats still vacant in nodal ITI

Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई में अभी भी 99 सीट खाली

Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
99 seats still vacant in nodal ITI
दा​खिला लेने पहुंचे विद्यार्थी व उप​स्थित समिति सदस्य। संवाद - फोटो : अभ्यास करते हॉकी ​खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नोडल आईटीआई में विद्यार्थियों के दाखिले रद्द होने के बाद कई और ट्रेड में सीटें खाली हो गई हैं। जिससे इच्छुक विद्यार्थियों में पसंद की ट्रेड मिलने की आस जगी है। वीरवार को ओपन काउंसलिंग के पांचवें दिन नोडल आईटीआई में रिक्त 118 सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई गई। इस दौरान 19 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अब नोडल आईटीआई में कुल 99 सीटें रिक्त रह गई हैं।
प्रवेश का यह अंतिम चरण चल रहा है। आईटीआई की रिक्त सीटें भरने का संस्थान के पास व दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास मात्र दो दिन शेष हैं। शेड्यूल के अनुसार 30 अगस्त तक आईटीआई में ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया चलेगी। ओपन काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिला दिया जा रहा है। अभी तक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से दाखिला के लिए तिथि बढ़ाने का शेड्यूल जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

ऐसे में दो दिन के भीतर ही संस्थान को अपनी रिक्त सीटें भरने का प्रयास करना होगा। नोडल आईटीआई में कुल 1348 सीटें हैं, जिसमें से 1249 पर दाखिले हो चुके हैं और 99 सीटें रिक्त हैं। प्रक्रिया के दौरान बुधवार को विभाग ने 57 विद्यार्थियों के दाखिले समय पर रिपोर्ट न करने के कारण रद्द कर दिए थे। दाखिले रद्द होने से खाली हुई अधिकांश सीटों पर भी दाखिले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल आईटीआई में कुल 32 ट्रेड संचालित की जा रही हैं। जिसमें से 20 ट्रेड की सभी सीटें भर चुकी हैं और 12 में सीटें रिक्त हैं। इन 12 में से कुछेक ट्रेड को छोड़कर अन्य सभी में एक या दो ही सीट खाली है। वीरवार की प्रक्रिया के बाद सबसे ज्यादा सीटें वुड वर्क टेक्निशियन में खाली हैं। इस ट्रेड की 72 में से 39 पर दाखिले हुए हैं और 33 सीटें रिक्त हैं। इसके बाद जीईओ इंफोर्मेटिक्स की 24 में से 16 सीटें रिक्त हैं। फाउंड्रीमैन ट्रेड की 48 में से 35 पर दाखिले हुए हैं और 13 सीटें रिक्त हैं। वहीं, कॉस्टेमोलॉजी में नौ, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर में नौ, सर्फेस ऑर्नामेंटेशन में छह और प्लंबर में चार सीटें खाली हैं। इसके अलावा टेक्निशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में दो, इलेक्ट्रोप्लेटर में तीन, ड्राफ्टसमैन मैकेनिकल में एक, टर्नर में एक, सेविंग टेक्नोलॉजी में एक, पेंटर में एक सीट खाली है।

आईटीआई में ओपन काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत दाखिले किए जा रहे हैं। दाखिले के लिए अंतिम दो दिन शेष हैं। आईटीआई की 99 सीटें रिक्त हैं। दो दिन में सभी भर जाएंगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed