फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   99 complaints were received in the resolution camp

Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आईं 99 शिकायतें

Fri, 28 Jun 2024 05:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Jun 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
99 complaints were received in the resolution camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। लघु सचिवालय में वीरवार को भी समाधान शिविर लगाया गया। इस दौरान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम जगाधरी सोनू राम ने की। शिविर में लोग निर्धारित समय से पहले ही पहुंच गए थे। इस दौरान जिलेभर से 99 लोग विभिन्न समस्याएं व शिकायतें लेकर शिविर में पहुंचे।
शिविर में लोगों ने प्रॉपर्टी आईडी, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राशन वितरण, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि पंजीयन, मकान का नक्शा, नो ड्यूज सर्टिफिकेट, बिजली सहित नगर निगम से संबंधी शिकायतें व समस्याएं रखी। वहीं शिविर में अपराध व पुलिस संबंधी शिकायतें भी लेकर लोग आए। जिनका एसपी गंगाराम पूनिया ने समाधान करवाया।
विज्ञापन

एसडीएम सोनू राम ने कहा कि समाधान शिविर से सभी को काफी सुविधा व आसानी हो रही है। इससे जहां लोगों की एक स्थान पर विभिन्न समाधान किया जा रहा है, वहीं इससे कर्मचारियों का काम भी आसान हो रहा है। इससे काम के लिए कार्यालय में लगने वाली भीड़ कम होगी। शिविर में चांदपुर के कृष्णनगर निवासी राम कुमार, शिवनगर निवासी राज कुमार, सुनील कुमार के परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गांव मंडौली निवासी शिवानी का आधार कार्ड अपडेट किया गया। शिविर में आई पुलिस संबंधी शिकायतों का एसपी गंगाराम पूनिया ने संबंधित थाना प्रभारी को समाधान के निर्देश दिए। एसपी ने प्रभारियों से कहा कि थाने में आनी वाली शिकायतों पर ध्यान दिया जाए। लोगों की परेशानियों का समाधान थाना स्तर पर किया जाना जरूरी है। शिविर में संयुक्त आयुक्त नीलम मेहरा, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, नगर निगम एसई हेमंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed