{"_id":"67c4aeab41344def0f0d5dde","slug":"9520-people-voted-in-radaur-nagar-palika-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-133970-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रादौर नपा में 9520 लोगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रादौर नपा में 9520 लोगों ने किया मतदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/रादौर। नगर पालिका रादौर क्षेत्र के 9250 लोगों ने शहर के नए चेयरमैन सहित 14 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान किया। हालांकि पालिका क्षेत्र में कुल 11950 मतदाता हैं, पर रविवार को मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर 79.7 फीसदी यानी 9250 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे।
इस बार रादौर नगर पालिका के चेयरमैन का पद अनारक्षित हैं। इस पद के लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे। इनमें भाजपा से रजनीश मेहता हैं, वहीं चार आजाद उम्मीदवारों में दलीप कुमार, अजय, मोहिंद्र पाल व सतविंद्र सिंह हैं। इसके अलावा गत चुनाव से इस बार नई वार्डबंदी से वार्डों की संख्या 13 से बढ़कर 14 हो गई। इन 14 वार्डों से 36 प्रत्याशी मैदान में उतरे।
नगर पालिका रादौर का गठन नौ फरवरी 2016 को हुआ। करीब डेढ़ वर्ष तक नपा सचिव के हाथ में नगर पालिका की बागडोर रही, वहीं रादौर के एसडीएम नगर पालिका रादौर के प्रशासक रहे। रादौर में 24 सितंबर 2017 को नगर पालिका चुनाव हुए।
विज्ञापन
इन पहले के चुनाव में रादौर नगर पालिका के कुल 13 वार्ड थे, जिनमें कुल 10282 वोट थे। तब कुल 86 फीसदी मतदान हुआ था।