फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   92 percent candidates appeared for the exam on the first day

Yamuna Nagar News: पहले दिन 92 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
92 percent candidates appeared for the exam on the first day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) पहले दिन जिले के 47 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। किसी केंद्र पर नकल का कोई केस सामने नहीं आया। सभी केंद्रों पर प्रबंध चाक-चौकंद रहे। पहले दिन दोनों सत्रों में कुल 22,849 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। परंतु इस दौरान 21,087 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे।
प्रथम सत्र में 11,535 परीक्षार्थियों में से 10,624 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जिनमें से 911 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम सत्र में 92.10 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। दूसरे सत्र में 11,314 परीक्षार्थियों में से 10,463 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जिनमें से 851 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय सत्र में 92.47 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। इस दौरान डीसी, एडीसी, एसडीएम, सीटीएम, एसपी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मैदान में रहे। इस दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। शहर में जाम की स्थिति न हो, इसलिए पंचकूला व चंडीगढ़ से आने वाली बसों के लिए कैल बाईपास और करनाल से आने वाली बसों के लिए औरंगाबाद फ्लाईओवर के पास पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग स्थल से दोनों सत्रों में शटल बस से अभ्यर्थियों को लाने व छोड़ने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने परीक्षा केंद्रों के बाद शटल सर्विस प्वाइंट का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि सीईटी के लिए बाहर से आए और परीक्षा देने गए परीक्षार्थियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध तरीके से उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रशासनिक टीम सजग एवं सतर्क रही। इस दौरान एसपी कमलदीप गोयल ने भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्तों का निरीक्षण किया। इस दौरान अंदर व बाहर पुलिस कर्मी तैनात रहे।
कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में दिया प्रवेश
जगाधरी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जा रही दो दिवसीय संयुक्त पात्रता परीक्षा का शनिवार को पहला दिन रहा है। यह परीक्षा शहर के 47 केंद्रों पर करवाई जा रही है। पहले दिन सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का केंद्र पर पौना घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य था। लेकिन इस दौरान अभ्यर्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। यहां अभ्यर्थियों ने अपना सीटिंग प्लान देखा। निर्धारित समय पर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। केंद्रों पर कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के अंदर व बाहर पुलिस का भारी बंदोबस्त रहा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले महिला व पुरुष परीक्षार्थियों के आभूषण सहित हाथ, पैर व गले में बंधे धागे इत्यादि सभी उतरवा दिए गए। इसके अलावा चौक चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही। प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह दस बजे और सायं सत्र की परीक्षा दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुई। इस दौरान किसी केंद्र पर नकल का समाचार नहीं मिला। संवाद

हरियाणवी इतिहास के पूछे प्रश्न
जगाधरी। पात्रता परीक्षा के प्रश्नपत्र में हरियाणा का इतिहास, धरोहर, पौराणिकता, मान्यता सहित सरकारी योजना संबंधी प्रश्न सबसे ज्यादा पूछे गए थे। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र ज्यादा मुश्किल नहीं था। इसमें गणित संबंधी प्रश्न ज्यादा पेचीदा थे। जिनके उत्तर देने में परेशानी हुई। सबसे ज्यादा प्रश्न सामान्य ज्ञान विषय से पूछे गए। प्रश्नपत्र में कैथल की प्रसिद्ध का कारण पूछा गया। कैथल में रजिया सुल्तान के मकबरे का प्रश्नपत्र में जिक्र किया था। इसके मेला, कुरुक्षेत्र से जड़े तथ्यों के बारे प्रश्न पूछे गए। इसके अलावा प्रदेश सरकार की ओर से साल 2025-26 के लाडो योजना के लिए जारी बजट व परिवार पहचान पत्र संबंधी प्रश्न भी पूछे गए। सिरसा, फरीदाबाद, सोनीपत गुरुग्राम, झज्जर, कल्पना चावला, स्वांग सम्राट लखमी चंद, टांगरी नदी, बड़खल झील के अलावा हरियाणवी परिधानों व आभूषण संबंधी प्रश्न पूछे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed