{"_id":"67105b52dc068f29fd0bf6ea","slug":"84-buses-will-go-to-the-oath-ceremony-and-will-run-on-70-routes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-126970-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शपथ समारोह में जाएंगी 84 बसें 70 चलाई जाएंगी रूटों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शपथ समारोह में जाएंगी 84 बसें 70 चलाई जाएंगी रूटों पर
Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रदेश सरकार के गुरुवार (आज) को हो रहे शपथ ग्रहण समारोह में यमुनानगर डिपो की 86 बसें शपथ ग्रहण समारोह के लिए लगा दी गई हैं, जिससे अन्य रूटों के संचालन के लिए आज महज 70 बसों के सहारे काम चलाना पड़ेगा। इतनी कम बसें रह जाने से दिल्ली सहित कई रूटों पर फेरे कम किए जा रहे हैं, जिन पर यात्रियों को बसों के लिए आज इंतजार करना पड़ सकता है।
ज्ञात हो कि यमुनानगर डिपो पर मौजूदा समय में कुल 161 रोडवेज बसें हैं। इनमें 86 बसों को शपथ ग्रहण समारोह में लगा देने से 75 बसें शेष रह जाती है, उनमें भी करीब पांच बसें वर्कशॉप में सर्विस के लिए रहती हैं। यानी डिपो के विभिन्न रूटों पर संचालन के लिए 70 बसें रहेंगी। आधी से भी कम बसों से डिपो के सभी रूट व समय कवर होने संभव नहीं, इसलिए आज शपथ ग्रहण समारोह के रूट को छोड़ अन्य रूटों पर बसों का शेड्यूल बिगड़ना स्वाभाविक है। हालांकि रोडवेज अफसर किसी रूट को बंद न करने का दावा कर रहे हैं, पर साथ ही कई रूटों पर बसों के फेरे कम करने की भी बात कह रहे हैं। बसों के फेरे कम होने से रूटों पर यात्रियों को बसें मिलने में इंतजार करना पड़ सकता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
समारोह के लिए कहां से कितनी चलेंगी बसें:-
यमुनानगर - 9
बूड़िया - 9
फर्कपुर - 6
छछरौली - 9
खिजराबाद - 9
बिलासपुर - 6
साढौरा - 2
सरस्वती नगर - 6
ऊंचा चांदना - 6
नाहरपुर - 11
रादौर - 13
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन-
शपथ ग्रहण समारोह के लिए डिपो की 86 बसें लगाई गई हैं, जो शहर व ग्रामीण इलाकों से चलेंगी। अन्य रूटों में भी किसी रूट को बंद नहीं रखा जाएगा, पर रूटों पर बसों के फेरे जरूर कम किए जाएंगे।
विज्ञापन
- संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।