फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   800 bottles of liquor and illegal weapons destroyed

Yamuna Nagar News: शराब की 800 बोतलें और अवैध हथियार किए नष्ट

Wed, 14 May 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 14 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
800 bottles of liquor and illegal weapons destroyed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय रेलवे पुलिस ने अलग अलग 134 मामलों में बरामद 800 से अधिक देसी व अंग्रेजी शराब की बोतलों व अवैध हथियारों को मंगलवार को नष्ट कर दिया। इन सभी मामलाें में आरोपियों को सजा हो चुकी है।
राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि उनकी थाना पुलिस ने 2010 से अब तक अलग-अलग 134 मामलों में 800 से अधिक देसी व अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की थी। इसके अलावा कुछ देसी पिस्टल व कारतूस भी थे। यह सामान राजकीय रेलवे पुलिस के गोदाम में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इन्हें लगभग 10 से 15 वर्ष हो चुके थे। इन सभी मामलों में आरोपियों को सजा हो चुकी थी। सजा होने के बाद इस सामान को नष्ट करने का निर्णय हो चुका था। मजिस्ट्रेट के आदेश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट जरनैल सिंह, जीआरपी इंचार्ज सत्य प्रकाश, सब इंस्पेक्टर बोधराज, एएसआई बलजीत सिंह, राकेश गुर्जर, हरजिंदर कुमार व रजनी देवी की मौजूदगी में इन्हें नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed