{"_id":"68c7118cc32da564b905eb46","slug":"80-thousand-rupees-were-robbed-on-the-pretext-of-sending-them-to-new-zealand-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143847-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 80 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 80 हजार हड़पे
Mon, 15 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। महावीर कॉलोनी के सुरेंद्र से वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर दो महिलाओं सहित चार लोगों ने 80 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया तो आरोपी महिला ने आत्महत्या करने की धमकी दी। इस पर थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में जगाधरी की महावीर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह घर पर टी शर्ट प्रिंटिंग का काम करता है। विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इसके लिए वह पंचकूला में एक इमिग्रेशन सेंटर पहुंचा, जहां उसकी मुलाकात सिमरनजीत कौर, दिव्या, कमल व आजाद से हुई। इन लोगों ने उसे कहा कि वह उसे वर्क वीजा पर न्यूजीलैंड भेज देंगे। साथ ही बताया कि शुरुआत में सिर्फ वीजा फीस ली जाएगी।
आरोप है कि सिमरनजीत कौर ने एग्रीमेंट तैयार कराने के बाद उसे जॉब का ऑफर लेटर दिखाया, जो देखने में ही फर्जी लग रहा था। इसके बाद अप्रैल में वीजा के नाम पर 80 हजार रुपये लिए गए, जो रसीद शेयर की वह फर्जी लग रही थी। एतराज किया तो उल्टा उन्हीं लोगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। दो माह तक जब वीजा नहीं मिला तो इसकी शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा ने जांच की और सिमरनजीत कौर व अन्यों को बुलवाया। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने फर्जी पत्र दिखाया कि उन्होंने 80 हजार रिफंड कर दिए हैं। पुलिस ने सवाल-जवाब शुरू किए तो महिला ने आत्महत्या कर पुलिसकर्मी व सुरेंद्र के नाम चिट्ठी लिखने जैसी धमकी दी। अब थाना शहर जगाधरी पुलिस ने सिमरनजीत कौर, दिव्या, कमल व आजाद के खिलाफ इमिग्रेशन एक्ट व धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्ज किया।