फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   8.25 lakh grabbed in the name of job, Yamunanagar

नौकरी के नाम पर 8.25 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
8.25 lakh grabbed in the name of job, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क की नौकरी दिलवाने के नाम पर चार आरोपियों ने नागल निवासी महावीर से आठ लाख 25 हजार रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस पुलिस ने चारों के आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।
गांव नागल निवासी महावीर ने शहर पुलिस थाना में दी शिकायत में बताया कि चांदपुर निवासी गगन देव भारती व उसके लड़के रोशन भारती ने अपने घर में मंदिर बनाया हुआ है। वह मंदिर में जाता रहता था। गगन देव भारती ने उससे एक दिन कहा कि उसकी बड़े अधिकारियों व नेताओं के साथ जान पहचान है। उन्होंने कई युवकों को नौकरी दिलवाई है। वह उसे भी नौकरी दिलवा देंगे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्लर्क का पद खाली पड़ा है। वह उसे वहां पर नौकरी दिलवा देंगे। इस दौरान आरोपियों ने उससे नौकरी के लिए 10 लाख रुपये मांगे। उसने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे सकता। जिसके बाद आरोपियों ने उसे 8 लाख 25 हजार रुपये में नौकरी दिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

उसने आरोपियों को पहली किस्त के चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे फ्रेंडस कॉलोनी निवासी आरती संधू व उसके भाई सोनू संधू से मिलवाया और कहा कि उसे नौकरी दिलवाने का काम यही देख रहे हैं। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग तारीखों में बाकी बचे रुपये भी ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसे एक नियुक्ति पत्र दिया। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गए तो वहां पर अधिकारियों ने कहा कि यहां पर इस प्रकार का कोई पद खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उसने अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिखाया तो उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति पत्र विश्वविद्यालय की तरफ से जारी नहीं किया गया। यह फर्जी है। इसके बाद वह घर आकर आरोपियों से मिला। आरोपियों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। जब उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर धमकाने लगे। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed