{"_id":"6875525cfce8a396d60b21c4","slug":"798-out-of-1348-seats-in-nodal-iti-remained-vacant-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140758-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की1,348 सीटों में 798 रह गईं खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नोडल आईटीआई की1,348 सीटों में 798 रह गईं खाली
Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। आईटीआई में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन प्रक्रिया का दूसरा चरण सोमवार को पूरा हो गया। नोडल आईटीआई में अब तक 550 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इसके साथ अब नोडल आईटीआई की 798 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों के लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी।
अंतिम दिन नोडल आईटीआई में कुल 85 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। अंतिम दिन की प्रक्रिया शुरू होने से दूसरी वरीयता सूची में अलॉट 233 सीटें खाली थीं। इसके साथ पहली की तरह दूसरी वरीयता सूची में अलॉट सीटें भी खाली रह गई हैं। इस सूची की 187 सीटों पर विद्यार्थियों ने दाखिला लिया और 148 सीटें रिक्त रह गई हैं।
आईटीआई की दूसरी वरीयता सूची 11 जुलाई को जारी की गई थी। इसमें कुल 335 विद्यार्थियों को सीटें अलॉट की थीं। प्रक्रिया के पहले दिन 55 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। दूसरे दिन 47 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। सोमवार को अंतिम दिन 85 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। तीन दिन की प्रक्रिया में ऑनलाइन के दूसरे चरण में कुल 187 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। पहली सूची में 363 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था।
विज्ञापन
नोडल आईटीआई में 32 ट्रेड की 83 यूनिट में कुल 1348 सीटें हैं। जिसमें से पहली सूची में 753 और दूसरी सूची में 335 सीटें अलॉट की गई थी। दोनों सूची में 363 और 187 कुल 550 सीटों पर दाखिले हुए हैं। इस प्रक्रिया में शामिल हुए 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दस्तावेज जांच के बाद अपनी फीस जमा नहीं करवाई। जिस कारण उनके दाखिले अभी लंबित है। यदि वे मंगलवार को फीस जमा नहीं करवाएंगे, तो उनके दाखिले रद्द कर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों के पास फीस भरने का आज अंतिम मौका है।
हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से इस बार आईटीआई दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तीन चरण चलाए जा रहे हैं। हर साल चार चरणों में प्रक्रिया करवाई जाती थी और पांचवां चरण ओपन काउंसलिंग का होता था। इस बार तीन चरणों में प्रक्रिया करवाई जा रही है। तीसरा व अंतिम चरण 16 जुलाई को शुरू होगा। 16 को पोर्टल खुलेगा और 19 तक विद्यार्थी अपनी पसंद व आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद 20 व 21 जुलाई को अवकाश रहेगा। 22 जुलाई को अंतिम वरीयता सूची जारी की जाएगी। यह चरण 27 जुलाई तक चलेगा। 22 से 26 तक दस्तावेजों की जांच होगी। वहीं 27 जुलाई तक फीस जमा करवाई जा सकेगी।
दाखिला प्रक्रिया का दूसरा ऑनलाइन चरण समाप्त हो गया है। अब तक 550 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला प्रक्रिया का तीसरा चरण 16 जुलाई को शुरू होगा। दूसरे चरण के विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने का आज अंतिम दिन है। तीसरे चरण के बाद ओपन काउंसलिंग की जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य नोडल आईटीआई।