{"_id":"68d454e8e9396a16920968cd","slug":"747-lakh-duped-into-investing-under-the-pretense-of-online-trading-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-144353-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ऑनलाइन व्यापार का झंासा देकर कराया निवेश, 7.47 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ऑनलाइन व्यापार का झंासा देकर कराया निवेश, 7.47 लाख ठगे
Thu, 25 Sep 2025 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों ने ऑनलाइन बिजनेस में निवेश कर मुनाफे का लालच देकर दो लोगों से 7.47 लाख रुपये हड़प लिए। थाना फर्कपुर पुलिस ने शिकायत पर पटियाला के आजाद नगर की निशा को नामजद किया है।
विष्णुनगर की गुरप्रीत कौर व कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी-2024 में पटियाला के आजाद नगर की निशा ने उनसे इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से उनसे संपर्क किया। निशा ने खुद को ऑनलाइन बिजनेस एक्सपर्ट बताते हुए कहा कि उन्हें ऑनलाइन बिजनेस में निवेश करने पर कई गुना मुनाफा होगा। निशा की बातों में आकर उन्होंने उसके बताए खातों में 28 जनवरी 2024 से 17 जुलाई 2025 तक 7.47 लाख रुपये डाल दिए।
यह राशि निशा को देते समय उन्होंने उसे उसके किए वादे अनुसार मुनाफा दिलाने के लिए कहा, पर वह बार-बार आश्वासन देकर टालती रही। 17 जुलाई को उन्होंने निशा को फोन कर निवेश किए 7.47 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा तो उसने देने से इंकार कर दिया। उसने उन्हें धमकी दी कि वह उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा देगी। इस पर उन्होंने थाना फर्कपुर में शिकायत दी। जांच अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।