Yamuna Nagar News: नशे के खिलाफ 70,000 लोगों ने लगाई दौड़
जगाधरी। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की मुहिम का रविवार सुबह जगाधरी का मटका चौक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। इस दौरान चौक से नशे से जंग, यमुनानगर के संग जागरूकता मैराथन में हरियाणा सहित, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान के हजारों युवाओं व लोगों ने भाग लिया। प्रदेश स्तरीय मैराथन को मुख्यातिथि नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन में 70,000 से ज्यादा लोगों ने नशे के खिलाफ हुंकार भरी।
कार्यक्रम का समय सुबह सवा पांच बजे रखा गया था। भाग लेने के लिए प्रतिभागी तड़के चार बजे ही पहुंचने लगे थे। मैराथन में भाग लेने के लिए 1.16 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें पांच और दस किलोमीटर की दो श्रेणी की मैराथन करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने रंगीन गुब्बारे उड़ाकर किया।
मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और इस दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। मैराथन रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने धावकों और लोगों पर फूल बरसाकर उनका उत्साह बढ़ाया। मैराथन के लिए कुल 1,16,451 लोगों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 76,411 पुरुष और 38,540 महिलाएं शामिल रहीं।
पांच किलोमीटर श्रेणी में 1,15,183 और 10 किलोमीटर श्रेणी के लिए 1,268 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया था। मैराथन की शुरुआत जगाधरी के सनातन धर्म यानी मटका चौक से हुई।
पांच किलोमीटर की दौड़ मटका चौक से शुरू होकर मछली बाजार चौक, अग्रसेन चौक और तेजली गांव मोड़ होते हुए वापस मटका चौक पहुंची। वहीं दस किलोमीटर की दौड़ मटका चौक से महाराजा अग्रसेन चौक, मातेश्वरी अहिल्या बाई चौक, प्यारा चौक, वर्कशॉप रोड स्थित पेपर मिल गेट से वापसी शुरुआती केंद्र पर समाप्त हुई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी पंकज नैन, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, महापौर सुमन बहमनी, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, डीसी प्रीति, एसपी कमलदीप गोयल, नगर निगम आयुक्त महावीर प्रसाद, अतिरिक्त उपायुक्त नवीन आहूजा, चेयरमैन भारत भूषण जुआल, सफाई कर्मचारी आयोग चेयरमैन ईश्वर सिंह पलाका, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ऋषिपाल इंजीनियर, पूर्व विधायक बिश्र लाल सैनी, पूर्व चेयरमैन रोजी मलिक आनंद, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
दस किमी दौड़ में मोहित और भारती विजेता
दस किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने वाले प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान दस किलोमीटर पुरुषों की दौड़ में महेंद्रगढ़ के मोहित ने पहला स्थान पाया। मोहित को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। दूसरे स्थान पर रहे सत्यम को 75 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश के सचिन यादव ने तीसरा स्थान पाकर 51 हजार रुपये पुरस्कार जीता। महिला वर्ग में सोनीपत की भारती ने पहला स्थान पाया और मुख्यमंत्री ने एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया। दूसरे स्थान पर भिवानी की सोनिका को 75 हजार रुपये और उत्तर प्रदेश के लखनऊ शशि लता को तृतीय स्थान पर 51 हजार रुपये की राशि दी गई। चौथे से दसवें स्थान पर आने वाले धावकों को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
पूरे मैराथन रूट का किया गया था सुंदरीकरण
जिला प्रशासन की ओर से दौड़ को लेकर अंबाला रोड, रेलवे रोड और वर्कशॉप रोड सहित पूरे रूट का सुंदरीकरण करवाया गया था। शहर की तमाम सड़कों की मरम्मत कर दी गई थी। डिवाइडरों की रंगाई, पौधारोपण, सफाई, स्ट्रीट लाइट और अतिक्रमण हटाने इत्यादि काम लगातार किए जा रहे थे। प्रतिभागियों के लिए पेयजल, मोबाइल शौचालय, रिफ्रेशमेंट, प्राथमिक उपचार केंद्र, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई है। धावकों के साथ आपातकालीन वाहन भी चलते रहे।
सजवटी पौधों, रोशनी से जगमगा उठा शहर
मैराथन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। जगाधरी और यमुनानगर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी, सजावटी पौधों और नशा विरोधी संदेश वाले पोस्टरों से सजाया गया था। सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा और ट्रैफिक प्रबंधन के पुख्ता इंतजामों के बीच आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में संपन्न हुआ। मैराथन का जगह-जगह विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने जोरदार स्वागत किया। प्रतिभागियों को जलपान सहित अन्य खाद्यपदार्थ उपलब्ध करवाए गए। इस दौरान जगह-जगह सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा।
75 की उम्र में 10 किमी तक दौड़े त्रिलोकीनाथ, मिला विशेष सम्मान
मैराथन में युवाओं के साथ बच्चों व बुजुर्गों ने भी भारी उत्साह दिखाया। मैराथन में पानीपत निवासी 75 वर्षीय त्रिलोकी नाथ भी भाग लेने पहुंचे। इस दौरान त्रिलोकी ने उम्र के पड़ाव को नजर अंदाज करते हुए दस किलोमीटर की दौड़ पूरी की। हर कोई उनका यह जोश के दंग रह गया। त्रिलोकी का जोश देखकर मुख्यमंत्री बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें विशेष श्रेणी में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने त्रिलोकी को विशेष ट्रॉफी देकर उनकी हौसला अफजाई की। त्रिलोकी 2024 से मैराथन में दौड़ रहे हैं। 43 पदक और ट्रॉफी जीत चुके थे, अब ये 44वां पदक है। वे खेती बाड़ी और अपने कार्य भी स्वयं करते हैं।

नशे से जंग यमुनानगर के संग जागरूकता मैराथन का शुभारंभ रविवार को जगाधारी के मटका चौक से किया गया