{"_id":"6a528f1fb4faf437150edae4","slug":"700-students-filled-their-choice-of-trade-in-iti-in-two-days-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159310-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईटीआई में दो दिन में 700 विद्यार्थियों ने भरी पसंद की ट्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईटीआई में दो दिन में 700 विद्यार्थियों ने भरी पसंद की ट्रेड
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए ट्रेड भरने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला लेने के लिए पसंद की ट्रेड भरने के लिए अंतिम चार दिन शेष हैं। इसमें एक दिन राजकीय अवकाश है ऐसे में विद्यार्थियों के पास तीन दिन ही बचे हैं। बारिश के दौरान नोडल आईटीआई दो दिन में केवल 700 विद्यार्थियों ने ही अपनी ट्रेड भरी है। अन्य दिनों में विद्यार्थियों की संख्या 1,500 तक पहुंच गई थी।
आईटीआई के दाखिला अभियान के दो दिन बारिश के भेंट चढ़ गए। दो दिन हुई भारी बारिश के कारण आईटीआई में ट्रेड भरने के लिए बेहद कम ही विद्यार्थी आए। ऐसे में आईटीआई में अभी तक 6,000 विद्यार्थी अपनी पसंद की ट्रेड भर चुके हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत इन दिनों संस्थान में विद्यार्थियों की पसंद की ट्रेड भरी जा रही है।
शेड्यूल के अनुसार यह प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। इसके बाद वरीयता सूची जारी कर विद्यार्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। हालांकि अभी तक विभाग की ओर से दाखिला प्रक्रिया का आगामी शेड्यूल जारी नहीं किया है,। शेड्यूल सोमवार तक आने की उम्मीद है। शेड्यूल के अनुसार ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
आईटीआई ट्रेड पसंद की प्रक्रिया को दस दिन हो गए हैं। दस दिन में अब तक 6,007 विद्यार्थियों ने अपनी पसंद की ट्रेड भरी है। अभी भी इलेक्ट्रीशियन ड्यूल विद्यार्थियों की पहली पसंद बनी हुई है और दूसरे नंबर पर कोपा ट्रेड है। इसके अलावा इस बार जीईओ इंर्फोमेटिक अस्सिटेंट में भी विद्यार्थियों ने रूचि दिखाई है। इसके ट्रेड में अभी तक कुल 15 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इस ट्रेड में कुल 20 सीटें हैंं। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को सीधा दाखिला मिल जाएगा।
आईटीआई में ट्रेड भरने की प्रक्रिया 15 जुलाई तक चलेगी। अब तक 6,000 से ज्यादा विद्यार्थी अपनी पसंद भर चुके हैं। ट्रेड भरने के बाद कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। कट ऑफ का शेड्यूल सोमवार तक आ सकता है। - भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य नोडल आईटीआई।