{"_id":"667df916c3ff92da070ef844","slug":"70-officers-honored-for-conducting-peaceful-elections-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121120-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर 70 अधिकारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर 70 अधिकारी सम्मानित
Fri, 28 Jun 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 28 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लोकसभा चुनाव के दौरान निष्ठा से कर्तव्य पालन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को डीसी कैप्टन मनोज कुमार व गंगाराम पूनिया ने सम्मानित किया। इसके लिए वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों व प्रशासन के 70 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने लोकसभा चुनाव जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से पर सभी को बधाई दी और उनकी पीठ थपथपाई। बैठक में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न करवाने में योगदान देने पर डीसी व एसपी ने सभी के साथ जलपान किया। डीसी ने कहा कि सभी के सहयोग से यह चुनाव बिना बाधा व उपद्रव के संपन्न हो पाया है। इसमें नीचे से ऊपर तक के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की भूमिका सराहनीय है।
लोकतंत्र के पर्व में उनका सहयोग व योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आपसी तालमेल व टीम बनाकर काम किया। जिले के किसी भी बूथ पर सुरक्षा की दृष्टि से भी कोई शिकायत नहीं आई। इसके लिए डीसी ने पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया व उनकी पूरी टीम को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी सभी से ऐसी ही अपेक्षा है। जिले में शांति, निष्पक्षता व स्वतंत्र रूप से चुनाव करवाना उनका कर्तव्य है।
विज्ञापन
डीसी ने चुनाव नायब तहसीलदार गुलशन शर्मा व उनकी टीम को बधाई दी। डीसी ने चुनाव से जुड़े 70 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्यालयों के कर्मचारियों को भी चुनाव में ड्यूटी देने के बधाई दें। बता दें कि लोस चुनाव में करीब पांच हजार कर्मचारियों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में काम किया था। एसपी गंगाराम पूनिया ने सभी डीएसपी व जिला प्रशासन के सहयोग के लिए बधाई दी।