फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   52 thousand cash and jewelery worth lakhs stolen from two houses

Yamuna Nagar News: दो घरों से 52 हजार की नकदी और लाखों के गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
52 thousand cash and jewelery worth lakhs stolen from two houses
दो घरों से 52 हजार की नकदी और लाखों के गहने चोरी
विज्ञापन


काठगढ़, छछरौली में हुई चोरियां, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर 52 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के जेवर तथा अन्य सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
काठगढ़ गांव निवासी बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में श्रीमद्भावगत कथा चल रही है। वह दो अप्रैल को रात 10 बजे अपने लड़के को घर पर सोता छोड़कर दोनों बेटियों के साथ कथा सुनने के लिए चली गई थी। रात को करीब 12 बजे जब वह वापस लौटे तो जिस कमरे में उसका बेटा सोया हुआ था उस कमरे का कुंडा लगा हुथा, जिसे देखकर वह डर गई। जब उसने कुंडा खोला तो उसका लड़का सोया हुआ था और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 20 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी टॉप्स, गले का हार, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठियां, चार जोडी पाजेब, दस जोड़ी चुटकियां व अन्य गहने और सामान गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, शिव ज्योत कॉलोनी छछरौली निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक अप्रैल को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गया था। जब वह देर शाम वापस लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से साढ़े 32 हजार रुपये की नकदी, 20 तोले चांदी के गहने, हस्ताक्षर किया हुआ एक चेक व अन्य सामान गायब था। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी से राशन और दो ट्यूबवेलों से मोटर चोरी
जगाधरी। चोरों ने सदर जगाधरी के गांव शेखपुरा में आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर इनवर्टर, बैटरी, गेहूं, चावल व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इधर, बूड़िया क्षेत्र के शहजादपुर गांव में खेतों में लगे चरणजीत व विवेक के ट्यूबवेलों की मोटरें चोर चोरी कर ले गए। बूड़िया पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

घर में घुसकर दो भाइयों पर बोला हमला, पांच आरोपी नामजद



यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के दामला गांव में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों के सिर में चोट आई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों को नामजद करते हुए दर्जन भर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव दामला निवासी अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो अप्रैल को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर में मौजूद था। इस दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले संजू, अनिल, अर्जुन, लीला, पूनम दर्जन भर साथियों के साथ डंडे व लाठियां लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने आते ही उन्हें जाति सूचक शब्द कहें और उन पर हमला कर दिया। हमले में वह तथा भाई अनुराग घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों को नामजद करते हुए दर्जन भर अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed