फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   51 applications for sports nurseries

नर्सरियों के लिए हर खेल की नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का होगा चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
51 applications for sports nurseries
जिले में हर खेल की नर्सरी से 25 खिलाड़ियों का चयन होगा। इसके लिए जिला खेल विभाग के पास कुल 51 आवेदन आए हैं। आवेदन की जांच की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब आगे की अन्य प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें प्रदेश में 600 खेल नर्सरियां शुरू किए जाने की योजना है। इसी के तहत जिले में खेल नर्सरियों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 दिसंबर से शुरू हो गई थी। 20 जनवरी की अवधि तक जिले से सरकारी निजी व खेल संस्थाओं से 51 आवेदन आए। इसमें आवेदकों के खेल मैदान की सुविधा खिलाड़ियों की सुविधा के साथ ही खेल प्रशिक्षकों की पात्रता को देखते हुए अंकों के आधार पर ए, बी,सी व डी ग्रेड तय होंगे।
विज्ञापन

-------------
यह बनाई गई है योजना
एक अप्रैल 2022 से से 31 जनवरी 2023 तक चलने वाली खेल नर्सरियों के लिए खेल विभाग की ओर से हर खेल की नर्सरी पर 30 खिलाड़ियों का चयन होगा। इसमें पांच अतिरिक्त खिलाड़ी रहेंगे। सभी खिलाड़ियों के लिए हर माह में 22 उपस्थिति अनिवार्य की गई हैं। जिससे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण मिलता रहे। इसके अलावा खिलाड़ियों को मिलने वाली 8 से 14 आयु वर्ग में 1500 व 15 व 19 आयु वर्ग में 2000 रुपये छात्रवृत्ति भी उपस्थिति पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
जिले में नई खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए संस्थाओं से कुल 51 आवेदन आए हैं। सभी के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हर खेल की नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन होना है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।
-राजेंद्र पाल गुप्ता, जिला खेल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed