{"_id":"663801c9c5b73812b8048ec4","slug":"500-youth-ambassadors-will-teach-water-conservation-lessons-in-educational-institutions-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118523-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिक्षण संस्थानों में जल संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे 500 यूथ एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिक्षण संस्थानों में जल संरक्षण का पाठ पढ़ाएंगे 500 यूथ एंबेसडर
Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जिले की 251 पंचायतों में बनाए गए 500 यूथ एंबेसडर अब भूजल को बनाए रखने के लिए शपथ लेंगे, उसके बाद वे शिक्षण संस्थानों में जाकर जल जीवन के लिए कितना अनमोल के बारे में अटल भूजल योजना के तहत जागरूक करते नजर आएंगे। सभी यूथ एंबेसडर एकसाथ यह कार्य करेंगे, बाकायदा इसके लिए योजना के तहत व्हाटसअप ग्रुप भी बना दिया गया। ताकि रोजाना की वे अपनी प्रोग्रेस रिपोर्ट की उपस्थिति उसमें दर्ज करा सके।
इतना ही नहीं बेहतर कार्य करने वाले यूथ एंबेसडरों को अटल भूजल के तहत पहले ब्लॉक वाइज, उसके बाद जिले फिर स्टेट वाइज भी सम्मानित किया जाएगा। इससे जहां यूथ एंबेसडरों का उत्साह बढ़ेगा, वहीं भूजल के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपनी भूमिका दर्ज कराने का भी अवसर मिलेगा।
योजना के तहत नौवीं कक्षा के ऊपर से विद्यार्थियों को यूथ एंबेसडर बनाया है। इससे पहले अटल भूजल योजना के तहत ही भूजल सहेली भी इन पंचायतों में बनाई जा चुकी हैं. जो ग्रामीणों को जागरू कर रही। इसी योजना के तहत हरियाणा के 14 जिलों के 36 ब्लाॅकों की 1656 पंचायतों में कुल 3312 यूथ एंबेसडर बनाए जाने हैं। इसमें यमुनानगर में 251 पंचायतों में 500 यूथ एंबेसडर पहले ही बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
अटल भूजल योजना के अंतर्गत ही यमुनानगर में जगाधरी, रादौर, साढौरा तथा सरस्वती नगर की 251 ग्राम पंचायतों के लिए वाटर सिक्योरिटी प्लान बनाया गया है। इस प्लान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पानी प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाना है। वाटर सिक्युरिटी प्लान (डब्ल्यूएसपी) के अंतर्गत जगाधरी की 64 ग्राम पंचायतें, रादौर की 69 ग्राम पंचायतें, साढौरा की 43 ग्राम पंचायतें और सरस्वती नगर की 75 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
खंड साढौरा की बात करें तो पानी का जलस्तर सबसे खराब है, जो 200 से 450 फीट तक पहुंच गया है, जो कि भविष्य के लिए खतरे की घंटी है। इसी तरह खंड जगाधरी, रादौर और सरस्वतीनगर के गांवों में भी स्थिति खराब है। इसलिए भूजल को कैसे बनाए रखा जा सकता है को लेकर भूजल सहेली तथा यूथ एंबेसडर बनाए गए हैं ताकि लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा सके।
अटल भूजल योजना के तहत 500 यूथ एंबेसडर बनाए जा चुके हैं। यह यूथ नौवीं कक्षा से ऊपर के हैं जो ट्रेनिंग लेकर स्कूल, कॉलेज व अन्य संस्थानों में जाकर भूजल को कैसे बनाया रखना के बारे में जागरूक करेंगे। बकायदा इन यूथ एंबेसडरों को शपथ भी दिलाई जाएगी जो बाद में शिक्षण संस्थानों में भी शपथ कराएंगे। -भूपेंद्र सिंह, आईईसी विशेषज्ञ अटल भूजल योजना।