{"_id":"6139053b8ebc3eb6242a6a71","slug":"500-daily-commuters-got-monthly-pass-made-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl825786105","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में एमएसटी सुविधा शुरू होने पर प्रतिदिन बन रहे 100 से ज्यादा मासिक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में एमएसटी सुविधा शुरू होने पर प्रतिदिन बन रहे 100 से ज्यादा मासिक टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे द्वारा ट्रेनों में मासिक टिकट यानि एमएसटी सुविधा शुरू करने के बाद स्टेशन काउंटर पर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। एमएसटी बनाने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। प्रतिदिन 100 से ज्यादा एमएसटी बनाई जा रही हैं। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से अब तक पांच सौ से ज्यादा मासिक टिकट बन चुकी हैं। हालांकि अभी यह दैनिक यात्रियों की कुल संख्या का दस प्रतिशत भी नहीं है। रेलवे की ओर से फिलहाल केवल पैसेंजर गाड़ियों में ही यह सुविधा दी गई है। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से दो ही पैसेंजर गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। वहीं रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कुछ और गाड़ियों में एमएसटी सुविधा शुरू की जा सकती है।
दो ही पैसेंजर ट्रेन होने के कारण दैनिक यात्रियों की संख्या बहुत कम हैं। गाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही दैनिक यात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। ऐसे में अन्य यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि अभी केवल सहारनपुर नंगलडैम और सहारनपुर अंबाला पैसेंजर ट्रेन के लिए ही एमएसटी सुविधा दी गई है। जिस कारण इसी रूट के यात्री एमएसटी बनवा रहे हैं। वहीं अन्य एक्सप्रेस गाड़ियों में भी सुविधा लागू होने के बाद सभी रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। यहां पर टिकट घर में केवल तीन ही काउंटर हैं।
एमएसटी बनाने के लिए सबसे पहले यात्री का पहचान पत्र बनाया जाता है। इसके पंजीकरण के आधार पर एमएसटी बनाई जाती है। एमएसटी मासिक, त्रैमासिक और अर्धवार्षिक भी बनाई जाती है। यह पहचान पत्र सात साल तक मान्य होता है। बुकिंग लिपिक सोहनपाल ने बताया कि एमएसटी बनाने के लिए व्यक्ति को संबंधित स्टेशन की टिकट के लिए प्रार्थना पत्र व फोटो युक्त सरकारी पहचान पत्र देना होता है। जिस पर उसका रेलवे पहचान पत्र बनाया जाता है। यह कार्ड सात साल तक मान्य होता है। सात साल तक व्यक्ति इसी कार्ड पर एमएसटी बनवा सकता है।
विज्ञापन
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। मासिक टिकट सुविधा शुरू होते ही दैनिक यात्रियों ने एमएसटी बनवाना शुरू कर दिया है। अब तक करीब पांच सौ एमएसटी बनवाई जा चुकी है। सबसे ज्यादा करीब 290 एमएसटी सहारनपुर रेलवे स्टेशन के लिए बनाई गई हैं। इसके अलावा 175 एमएसटी अंबाला के लिए बनाई गई है। इसके अलावा सरसावा, बराड़ा इत्यादि स्टेशन की एमएसटी भी बनाई गई हैं।
एमएसटी पैसेंजर, एक्सप्रेस, इंटरसिटी इत्यादि गाड़ियों में भी मान्य होती है। परंतु विशेष श्रेणी के कारण अभी केवल पैसेंजर गाड़ियों में ही यह सुविधा दी जा रही है। अन्य गाड़ियों में अभी यह सुविधा शुरू नहीं की गई है। मुख्यालय के आदेश मिलने पर अन्य गाड़ियों में भी सुविधा शुरू की जाएगी।-हरिमोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।