फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 took admission in ITI on the last day

Yamuna Nagar News: आईटीआई में अंतिम दिन 50 ने लिया दाखिला

Wed, 12 Jul 2023 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
50 took admission in ITI on the last day
साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दाखिला करने की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिला करने की योेजना बारिश और बाढ़ की भेंट चढ़ गई। दूसरे चरण की प्रक्रिया का मंगलवार को अंतिम दिन होने के बावजूद आईटीआई में 50 विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया।
विज्ञापन

रास्ते टूटे व खराब होने के कारण बहुत ही कम विद्यार्थी दाखिला लेने आए। यही नहीं सीट पाने वाले कई विद्यार्थियों के गांव व क्षेत्र भी बाढ़ की चपेट में हैं। इससे वे दाखिला लेने नहीं पहुंच पाए। अंतिम दिन मंगलवार को दूसरी मेरिट लिस्ट में सीट पाने वाले मात्र 50 विद्यार्थियाें का ही दाखिला हो पाया। यह दाखिला का यह दूसरा चरण था। शेड्यूल के अनुसार मंगलवार तक दस्तावेजों की जांच की जानी थी।
विज्ञापन

दाखिला लेने वाले 12 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। आईटीआई के दूसरे चरण में करीब 43 प्रतिशत विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इस चरण के लिए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से सात जुलाई को दूसरे मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें कुल 408 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई थी। जिसमें से मात्र 190 विद्यार्थियों ने अभी तक दस्तावेजों की जांच करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से अभी करीब 25 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने फीस जमा नहीं करवाई है। बुधवार को फीस जमा होने के बाद ही इनकी सीट पक्की होगी। बता दें कि नोडल आईटीआई में कुल 1344 सीट हैं। प्रथम चरण में 305 और दूसरे चरण में 190 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। संस्थान की 495 सीट भर चुकी हैं, जबकि 849 सीटों पर दो चरणों में दाखिले होंगे।


आईटीआई अनुदेशक एवं दाखिला नोडल अधिकारी पवन कुमार कांबोज ने बताया कि दूसरे चरण के लिए सात जुलाई से विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच शुरू हुई थी। पहले दिन पोर्टल नहीं चल पाया और साढ़े 11 बजे लिस्ट जारी हो पाई। इस दौरान मात्र 25 विद्यार्थियों का ही दाखिला हो पाया। शनिवार से सोमवार तक लगातार मूसलाधार बारिश जारी रही। शनिवार को मात्र 45 विद्यार्थियों का दाखिला हो पाया। रविवार को 15 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ। सोमवार को 55 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। मंगलवार को मौसम साफ रहा, लेकिन बारिश, बाढ़ व जलभराव के कारण क्षेत्रों की हालत बहुत खराब है। इस कारण ज्यादा विद्यार्थी नहीं आए। ऐसे में मंगलवार को कुल 50 का ही दाखिला हो पाया। इस चरण में कुल 190 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed