{"_id":"6802b2a7d6e68769e30d4685","slug":"50-thousand-rupees-withdrawn-from-the-account-by-changing-the-debit-card-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-136370-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेबिट कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार रुपये
Sat, 19 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप। आईटीआई के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने गए पृथ्वी सिंह का कार्ड बदल अज्ञात ने खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जंदेडा गांव निवासी पृथ्वी सिंह ने बताया कि वीरवार को वह आईटीआई के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में अपने डेबिट कार्ड का पिन जनरेट करने आया था। उससे पहले एटीएम बूथ में दो-तीन व्यक्ति खड़े थे।
उसने अपने डेबिट कार्ड का पिन जनरेट किया। तभी उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उससे कहा कि अपना पिन जनरेट हुआ या नहीं चेक कर लो। इसके बाद उसने फिर अपना पिन चेक किया। तभी उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने धोखे से उसका डेबिट कार्ड बदल लिया।
इसके बाद वह घर आ गया। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसका डेबिट कार्ड बदला हुआ है। उसने तुरंत कस्टमर केयर को फोन करके डेबिट कार्ड ब्लॉक कराया। तभी उसके खाते से 50 हजार रुपये निकलने का संदेश आ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाले हैं। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।