फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 thousand came out of the pocket of former minister of state

Yamuna Nagar News: पूर्व राज्यमंत्री की जेब से निकले 50 हजार

Tue, 04 Apr 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Apr 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
50 thousand came out of the pocket of former minister of state
रादौर। पन्ना प्रमुख सम्मेलन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री सहित कई लोगों की जेबें कटी गई। यहां उनकी जेब से करीब 50 हजार रुपये नकदी निकाल ली गई, वहीं अन्य कार्यकर्ताओं के भी जेब से हजारों रुपये चोरी की सूचना है। एक कार्यकर्ता की जेब से मोबाइल निकालते युवक को मौके पर पकड़ भी लिया गया, जिसे पुलिस को सौंपा गया।पुलिस का कहना है कि अभी मामले की शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से रविवार की शाम निजी पैलेस में पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ व अन्य नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचे। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर किसी ने पूर्व राज्य मंत्री की जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। ऐसे ही अन्य कई कार्यकर्ताओं की भी जेबें कटी।
विज्ञापन

इसी बीच एक कार्यकर्ता की जेब से मोबाइल चुराते युवक को मौके पर धर दबोचा और रादौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ में लगी है। रादौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार का कहना है कि उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed