फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   50 samples of sweets and dairy products were collected from shops, but no report was received.

Yamuna Nagar News: दुकानों से मिठाइयों व डेयरी उत्पादों के 50 नमूने भरे, नहीं आई रिपोर्ट

Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
50 samples of sweets and dairy products were collected from shops, but no report was received.
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इस बार भी मिठाइयों के नमूने देरी से लेने शुरू किए गए है। अब तक विभाग की ओर से जिलेभर के विभिन्न मिष्ठान दुकानों व डेयरी शॉप से 50 नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे गए हैं। अक्तूबर माह में लिए गए किसी नमूने की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में तो हड़कंप है, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पाएगा। चूंकि इन नमूनों की रिपोर्ट त्योहार बीतने के बाद नवंबर में आएगी। तक तक लोग यह मिठाइयां त्योहारों में इस्तेमाल कर चुके होंगे।
जानकारी के अनुसार पांच साल में विभाग की ओर से लिए गए नमूनों में से करीब 25 प्रतिशत नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। वहीं, जिन दुकानों, मिष्ठान व डेयरी उत्पाद विक्रेताओं के सैंपल सही नहीं थे, उनके नाम तक सार्वजनिक नहीं किए।
विज्ञापन

वहीं, पिछली बार जिनके सैंपल खरे नहीं थे, उनमें से इस बार कुछेक दुकानों पर ही सैंपलिंग की गई है। जबकि यहां पर सैंपलिंग करना प्राथमिकता बनती थी। परंतु विभाग की कार्रवाई बेहद देरी से होती है। जबकि यह सैंपलिंग त्योहारों से दो महीने पहले शुरू हो जानी चाहिए थी। अनसेफ और सब स्टैंडर्ड आने वाले नमूनों की दुकानों का नाम भी सार्वजनिक करना चाहिए था, ताकि लोग इनसे मिठाइयां खरीदते समय सतर्क रहें। इसका सबसे बड़ा कारण लैब चंडीगढ़ में होना है, जहां से प्रदेश के अन्य जिलों से भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाते पहुंचते हैं। सीजन में चंडीगढ़ से रिपोर्ट आने में करीब एक महीना तक लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed