फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   5 lakhs cheated in the name of sending to Poland

Yamuna Nagar News: पोलैंड भेजने के नाम पर ठगे पांच लाख

Wed, 06 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 06 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
5 lakhs cheated in the name of sending to Poland
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। पोलैंड भेजने के नाम पर पांसरा निवासी जावेद से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप दिल्ली में नेविगेटर ग्लोबल के नाम से कार्यालय चलाने वाले गुरवीर सिंह रूद्रा पर लगा है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पांसरा निवासी याकूब हसन ने बताया कि वह अपने बेटे जावेद को विदेश भेजना चाहता था। फेसबुक के माध्यम से उसे पता चला कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी गुरवीर सिंह रूद्रा लोगों को विदेश भेजने का कार्य करता था। दिसंबर 2022 में उसने आरोपी के मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने बताया कि उन्होंने सरकार से लोगों को विदेश भेजने के लिए लाइसेंस लिया है।
विज्ञापन

उसकी बातों में आकर उसने आरोपी से बेटे जावेद को पोलैंड भिजवाने के लिए बारे में बात की। जिसके लिए उसने पांच लाख रुपये का खर्च बताया। सब बातें तय होने पर उसने अपने बेटे के दस्तावेज व अलग अलग कर पांच लाख रुपये आरोपी को दे दिए। जब भी उससे बात करते वह जल्द ही वीजा लगने का आश्वासन दे देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च 2023 में आरोपी के उत्तमनगर स्थित कार्यालय में गए तो वहां पर उसका कार्यालय बंद मिला। उसके बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह इसी तरह से लोगों से ठगी कर फरार हो गया है। इस संबंध में दिल्ली के द्वारका थाना में शिकायत दी गई लेकिन शिकायत पर काेई कार्रवाई नहीं हुई। अब सदर थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed