{"_id":"6844592d8f0cc27bfb08d99a","slug":"5-injuerd-in-road-accident-at-yamunanagar-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी कार को टक्कर: पांच लोग हुए घायल, एक घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी कार को टक्कर: पांच लोग हुए घायल, एक घंटे तक गाड़ी में फंसा रहा ड्राइवर
Sat, 07 Jun 2025 08:52 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 07 Jun 2025 08:52 PM IST
सार
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार हाईवे पर जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, कार ड्राइवर कार में करीब एक घंटे तक फंसा रहा। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
सड़क हादसे में पांच लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर छछरौली के पास सोम नदी पुल पर एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
कार में फंसा रहा ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक यमुनानगर निवासी दिनेश कौशिक अपने परिवार के साथ पांवटा साहिब से लौट रहा था और एक ट्रैक्टर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक दिनेश क्षतिग्रस्त कार में बुरी तरह फंस गया। राहगीरों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रस्सी और ट्रैक्टर की मदद से उन्हें बाहर निकाला। घायल महिला, बच्चों और चालक को राहगीरों और डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस
छछरौली थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस और डायल 112 की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rohtak: हथियारों के साथ दुकान में घुसे तीन बदमाश, दुकानदार ने बहादुरी से किया मुकाबाला, देखें Video