फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   48 villages are deprived of roadways bus service

Yamuna Nagar News: रोडवेज बस सेवा से वंचित हैं 48 गांव

Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 15 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
48 villages are deprived of roadways bus service
यमुनानगर। जिले की आबादी लगातार बढ़ रही है, लेकिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उसी रफ्तार से नहीं बढ़ पाई। यमुनानगर रोडवेज डिपो में बसों की संख्या कम होने के कारण 60 गांवों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि जहां जिले की जरूरत के हिसाब से करीब 300 बसें होनी चाहिए, वहीं डिपो में उपलब्ध बसों की संख्या इससे काफी कम है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार यमुनानगर रोडवेज डिपो का स्वीकृत फ्लीट 265 बसों का है, लेकिन मौजूदा समय में डिपो के पास करीब 160 बसें ही उपलब्ध हैं। इनमें से भी रोजाना लगभग 150 बसें ही ऑनरूट चल पाती हैं। शेष बसें मरम्मत या अन्य कारणों से खड़ी रहती हैं। अधिकारियों के मुताबिक ऑनरूट बसों में भी करीब 15 प्रतिशत बसें ऐसी हैं जिन्हें जल्द मरम्मत की जरूरत है।
विज्ञापन

बसों की कमी का सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। कुछ रूट ऐसे भी हैं जहां बस सेवा पूरी तरह से नियमित नहीं हो पा रही। जिले में अभी भी करीब 60 गांव ऐसे हैं जहां हरियाणा रोडवेज की बस सेवा नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है विभाग की ओर से कई बार मुख्यालय को बसों की संख्या बढ़ाने के लिए पत्राचार किया जा चुका है। यदि बसों की संख्या बढ़े तो यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और डिपो का राजस्व भी बढ़ेगा। वर्तमान में डिपो को रोजाना करीब 13 से 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। हालांकि बसों की कमी के कारण कई संभावित रूटों पर सेवा शुरू नहीं हो पा रही, जिससे यात्रियों की संख्या भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा फकीर माजरा, शाहबुद्दीनपुर, सिपियों वाला, जांटावाला, डाकवाला, कोट मुकारबपुर, बनसतौर और ताहरपुर कला जैसे गांवों में यात्रियों की संख्या कम बताई गई है।इसके अलावा भूड़ माजरा, कोहलीवाला, डांडिपुर, बल्लेवाला, कन्हैयावाला, हसनपुर, बिचपड़ी और दड़वा सहित कई गांवों में सड़कें संकरी होने के कारण बसों का संचालन संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रोडवेज के महाप्रबंधक संजय रावल का कहना है कि डिपो में बसों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। विभाग की तरफ से मुख्यालय में बसों की डिमांड के बारे में अवगत कराया जा चुका है। विभाग का प्रयास है कि भविष्य में बसों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक क्षेत्रों तक बस सेवा पहुंचाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed