फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   48 new patients of corona infection found

कोरोना संक्रमण के मिले 48 नए मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
48 new patients of corona infection found
यमुनानगर। जिले में कोरोना के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को जहां कोरोना पॉजिटिव 62 केस आए थे वहीं मंगलवार को 48 नए कोरोना संक्रमित मिले। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने अब लोगों के सैंपल बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग ने अब रोजाना 450 से ज्यादा लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। क्योंकि पिछले छह दिनों में ही कोरोना के 230 नए केस सामने आए हैं। यानी रोजाना औसतन 33 लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

90 हुए कुल संक्रमित केस
जिले से स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 48 नए मरीज आए। साथ ही पुराने मरीजों में से 64 मरीज संक्रमण से रिकवर होकर ठीक हुए। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 90 हो गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 98.25 प्रतिशत है। यहां कुल आबादी में 54.69 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो गया है। अभी तक कोरोना जांच में 31,243 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें 30,697 की रिपोर्ट बाद में निगेटिव आने पर मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए।
विज्ञापन

तीन मरीज अस्पताल व 87 होम आइसोलेट
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के सक्रिय 90 मरीजों में से तीन अस्पताल में भर्ती हैं और 87 मरीज होम आइसोलेशन हैं। अभी तक कोरोना जांच के लिए कुल 6,57,393 सैंपल लिए गए, जिनमें 6,21,569 की रिपोर्ट निगेटिव आई और 428 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अब विभाग सैंपलिंग बढ़ाएगा। गांवों में जाकर भी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed