फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   47.35 lakh rupees will be spent on constructing streets and storm water lines in Gandhi Nagar.

Yamuna Nagar News: गांधी नगर में 47.35 लाख से बनेंगी गलियां व स्टॉर्म वाटर लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
47.35 lakh rupees will be spent on constructing streets and storm water lines in Gandhi Nagar.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड 16 के गांधी नगर में 47.35 लाख रुपये की लागत होने वाले विकास कार्यों का वीरवार को शिलान्यास किया गया। यहां नगर निगम द्वारा 21.55 लाख रुपये और 15.80 लाख की लागत से पक्की गलियां और स्टॉर्म वाटर लाइन डालने का कार्य करेगा। मेयर सुमन बहमनी और विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, पार्षद संदीप धीमान व भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राणा की उपस्थिति में दोनों विकास कार्याें का शुभारंभ किया। मेयर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखकर सभी विकास कार्य कराएं।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि गांधी नगर में पक्की गलियों का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को अपने गंतव्य पर पहुंचने में कोई परेशानी नहीं होगी। स्टॉर्म वाटर लाइन डालने से बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। दोनों विकास कार्य होने से हजारों क्षेत्रवासियों को सुगम राह मिलेगी। साथ ही बारिश में होने वाले जलभराव की समस्या खत्म होगी। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव निगम क्षेत्र के हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवा रही है। शहर में पानी निकासी को नालियां, पक्की सड़कें, पक्की गलियों, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, भूमिगत पाइप लाइन, सुंदर पार्क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला व अन्य विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। करोड़ों रुपये के विकास कार्य हो चुके है और करोड़ों के कार्य निर्माणाधीन है। इतनी की लागत के विकास कार्यों के लिए टेंडर कॉल किए हुए है। कुछ कार्यों को आवटित कर दिया गया है। जल्द ही इन कार्याें का भी निर्माण शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने शहर के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए है, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें। मौके पर वार्ड 16 से पार्षद संदीप धीमान, निगम अभियंता सुरेंद्र दहिया, जेई तुलसी राम, मंडल अध्यक्ष शुभम राणा, मंडल महामंत्री पूजा मोंगा, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, डॉ. रामा शंकर, नरेंद्र राणा, विजय कुमार, रोशन अरोड़ा, दीपक पासवान, जितेंद्र अरोड़ा, संजीव शर्मा, रोहित यादव, राजेश रोहिला, संदीप रोड, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार, अमित कुमार, सरदार रतन सिंह, प्रेम शर्मा, विद्या, सचिन शर्मा, पवन धीमान व सुरजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed