फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   46 out of 217 promises fulfilled: Shyam

217 में से 46 वादों को किया पूरा : श्याम

Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
46 out of 217 promises fulfilled: Shyam
महिला को स्वीकृति पत्र सौंपते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा रहे। इस दौरान उन्होंने हरियाणा जन विश्वास-जन विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना-2.0 के तहत जरूरतमंद पात्र लोगों को 100-100 गज प्लाट के अलॉटमेंट लेटर प्रदान किए गए।
राणा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 46 वादों को एक साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 158 वादों पर काम प्रगति पर है। इसी वित्त वर्ष में कुल 90 संकल्प पूरे कर लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही 17 अक्टूबर, 2024 को 24,000 युवाओं को ग्रुप-सी की सरकारी नौकरियां दी गई। इसके अलावा ग्रुप-ए व बी के हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री राणा ने कहा कि सभी नागरिक जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में 18 अक्टूबर, 2024 से किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस सेवाएं शुरू की गई। उन्होंने कहा कि नवम्बर, 2024 में आयोजित पहले विधानसभा सत्र में ही अनुबंधित कर्मचारियों, तकनीकी शिक्षा, अतिथि संकाय और कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर व अतिथि प्राध्यापकों को सेवा सुरक्षा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि सभी 24 फसलों के दाने-दाने की खरीद एमएसपी पर करने की अधिसूचना 19 दिसम्बर, 2024 को जारी की गई। खरीफ सीजन-2024 से किसानों की फसल खरीद का पैसा फसल का एग्जिट गेट पास कटने के 48 घंटे के अन्दर डीबीटी के माध्यम से कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में 18 नवम्बर, 2024 को बिल पास करके हरियाणा के गठन से पहले के पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक दिया।

उन्होंने कहा कि हर घर-हर गृहिणी योजना के तहत प्रदेश के 15 लाख से अधिक अंत्योदय तथा बीपीएल परिवारों को केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, डीसी पार्थ गुप्ता, एडीसी नवीन आहूजा, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश चंद ठसका, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, पूर्व विधायक साढौरा बलवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed