{"_id":"68224307bae6ba27fa016f37","slug":"455-lakhs-looted-in-the-name-of-sending-to-canada-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137623-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 4.55 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कनाडा भेजने के नाम पर 4.55 लाख हड़पे
Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 13 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर खुंडेवाला गांव निवासी विनोद कुमार से चार लाख 55 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी मोहाली की रूद्राक्ष कंपनी के संचालक समेत 13 लोगों पर है। छप्पर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खुंडेवाला निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर करीब ढाई साल पहले रूद्राक्ष कंपनी मोहाली का विज्ञापन आया। विज्ञापन में दिखाया गया था कि यह कंपनी लोगों को विदेश भेजने का कार्य करती है। जिसके बाद विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने उसे कंपनी के कार्यालय पर बुलाया गया। इससे पहले आरोपियों ने पांच हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी के लिए।
12 मई 2023 को वह कंपनी के कार्यालय में पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात कंपनी के संचालक चंडीगढ़ निवासी राकेश उर्फ रिक्की, कर्मचारी हरमन, सिद्धार्थ, कुनाल, मोहित शर्मा, सुखबीर कौर, सुनील राणा, भूपेंद्र सिंह, गगनदीप, सोनिया, आदर्श ठाकुर, वैभव व भास्कर यादव से हुई। आरोपियों ने उसे पूरा भरोसा दिलाया और वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। इसके लिए आरोपियों ने आठ लाख रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन
इसमें से चार लाख 55 हजार रुपये पहले देने की बात तय हुई। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी कुनाल, सुनील राणा, मोहित शर्मा व वैभव 15 जुलाई 2023 को यहां जगाधरी बस स्टैंड पर आकर मिले। आरोपियों ने कहा कि विदेश जाने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद आरोपियों ने अलग अलग कर उससे चार लाख 55 हजार रुपये ले लिए। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद का कहना है कि 13 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज जांच की जा रही है।