{"_id":"631ba5d9569c8c5b482e2cfd","slug":"45-thousand-rupees-cheated-from-a-person-on-the-pretext-of-selling-swift-car-yamuna-nagar-news-knl1206268152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विफ्ट कार बेचने का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे साढ़े 45 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विफ्ट कार बेचने का झांसा देकर व्यक्ति से ठगे साढ़े 45 हजार रुपये
विज्ञापन
यमुनानगर। खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर एक व्यक्ति ने शहर की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी पारस शर्मा को स्विफ्ट कार बेचने का झांसा देकर उससे साढ़े 45 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने उसे बताया था कि उसका ट्रांसफर दिल्ली से जैसलमेर हो गया है, इसलिए वह अपना सामान कम दामों पर बेच रहा है। आरोपी ने 65 हजार रुपये में कार बेचना का सौदा किया। कार भेजने की बात कहकर आरोपी ने साढ़े 45 हजार रुपये अपने अकाउंट में जमा करवा लिए। लेकिन आरोपी ने कार नहीं भेजी। ठगी का पता चलने पर पारस शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेम नगर कालोनी निवासी पारस शर्मा ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर अपने नाम से अकाउंट बनाया हुआ है। 11 अगस्त 2021 को वह फेसबुक चला रहा था। इसी दौरान उसे फेसबुक पर एक कार का एक विज्ञापन देखा। जब उसने विज्ञापन पर क्लिक किया तो उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम संदीप रावत है। वह आर्मी में अधिकारी है। उसकी ट्रांसफर दिल्ली से राजस्थान के जैसलमेर हो गई है। इसलिए वह अपना सामान सस्ते में बेच रहा है। उसके पास एक स्विफ्ट कार है। वह उसे 65 हजार रुपये में बेच देगा। वह आरोपी की बातों में आ गया। इस दौरान आरोपी ने उसे कहा कि उसे कार उसके घर पहुंच जाएगी। इसके लिए उसे 31 सौ रुपये उसके अकाउंट में चालक का खर्च भेजना होगा। उसने आरोपी पर विश्वास करके उसके द्वारा भेजे गए अकाउंट में 31 सौ रुपये जमा करवा दिए। आरोपी का फिर से उसके मोबाइल पर फोन आया कि ड्राइवर दिल्ली से कार लेकर चल दिया है। शाम तक कार आपको मिल जाएगी। आरोपी ने उसे साढ़े 21 हजार रुपये भेजने को कहा। उसने आरोपी के अकाउंट में ये रुपये भी भेज दिए। मगर शाम तक कार उसे नहीं मिली। जब उसने आरोपी को फोन किया तो उसने कहा कि कार रास्ते में खराब हो गई है। वह उसके अकाउंट में और पैसे भेज दे। जल्द ही कार उसे मिल जाएगी। उसने फिर से आरोपी के अकाउंट में पैसे जमा करवा दिये। इस तरह उसने आरोपी के अकाउंट में करीब साढ़े 45 हजार रुपये जमा करवा दिए। लेकिन शाम तक उसके पास कोई कार नहीं आई। जब उसने आरोपी ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उसे दिये रुपये जल्द वापस करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में आरोपी बहाने बनाने लगा और उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। अब आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।जांच अधिकारी एएसआई जसमेर सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।