{"_id":"69332c90fd0bb697cc0f239b","slug":"40000-rupees-stolen-from-a-garment-shop-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147781-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गारमेंट की दुकान से चुराए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गारमेंट की दुकान से चुराए 40 हजार रुपये
Sat, 06 Dec 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रेलवे स्टेशन रोड स्थित बत्रा गारमेंट की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी दुर्लभ कुमार ने बताया कि उसकी रेलवे रोड स्थित बत्रा गारमेंट के नाम से दुकान है। गत 14 अक्तूबर को दोपहर करीब पौने एक बजे दुकान पर ग्राहकों की भीड़थी। इस दौरान किसी के दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। इसके बाद उसने अपने स्तर पर जांच की। चोर का पता नहीं लगने पर पुलिस को शिकायत दी। संवाद
इनोवा गाड़ी से 10,000 रुपये चोरी
यमुनानगर। इनोवा गाड़ी में रख पर्स से 10,000 रुपये चोरी हो गए। शहर थाना यमुनानगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शास्त्री कॉलोनी निवासी विशाल कवात्रा ने बताया कि उसने तीन दिसंबर को रात 10 बजे अपनी इनोवा गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। गाड़ी में उसका पर्स भी रखा था। रात को चोरों ने गाड़ी का लॉक खोलकर पर्स से 10,000 रुपये चोरी कर लिए। सुबह गाड़ी खुली मिली और पर्स से पैसे गायब थे। संवाद