फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40,000 people will spread the message of a healthy life

Yamuna Nagar News: स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे 40 हजार लोग

Sun, 21 Jun 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
40,000 people will spread the message of a healthy life
जगाधरी अनाज मंडी में सफाई करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित सात सरकारी कार्यक्रमों में 40 हजार से अधिक लोग एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे। मुख्य जिलास्तरीय कार्यक्रम अनाज मंडी जगाधरी में आयोजित होगा, जहां करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
जिलास्तरीय कार्यक्रम स्थल को 24 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिससे प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से बैठाया जा सके। दिव्यांगजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू होगा। सबसे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी प्रतिभागियों को दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में भी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक में लगभग पांच हजार लोगों के योग करने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का दावा है कि योग दिवस के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में संचालित 36 योगशालाओं में भी विशेष कार्यक्रम होंगे, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में भाग लेंगे। स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागियों को आयुष विभाग की ओर से विशेष टी-शर्ट वितरित की जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था भी की गई है।
ब्लॉकस्तर पर यहां होंगे कार्यक्रम
जिलास्तरीय कार्यक्रम के अलावा साढौरा के हिंदू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक बलवंत सिंह मुख्य अतिथि होंगे। सरस्वतीनगर स्थित सीताराम मंदिर धर्मशाला में मेयर सुमन बहमनी, छछरौली अनाज मंडी में हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन गुरनाम सैनी, व्यासपुर अनाज मंडी में साढौरा विधायक रेणु बाला, प्रतापनगर अनाज मंडी में पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल तथा रादौर अनाज मंडी में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

योग दिवस के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया है। योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की जीवनशैली है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिलेभर में आयोजन किए जा रहे हैं। - डॉ. रजनीश, जिला आयुष अधिकारी।

जगाधरी अनाज मंडी में सफाई करते कर्मचारी। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में सफाई करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed