फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 students to gather to showcase their talent at the youth festival

Yamuna Nagar News: युवा महोत्सव में प्रतिभा दिखाने जुटेंगे 400 विद्यार्थी

Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
400 students to gather to showcase their talent at the youth festival
युवा महोत्सव की तैयारियों के दौरान रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 49वें जोनल युवा महोत्सव का डीएवी गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को आगाज होगा। महोत्सव में 15 महाविद्यालय के 400 से ज्यादा विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 23 से 25 अक्तूबर तक होने वाले महोत्सव में गायन, नृत्य, नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद सहित 39 प्रतियोगिताएं होंगी।
डीएवी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुरिंद्र कौर ने बताया कि प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों के लिए चार मंच तैयार किए गए हैं। विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल दिखाने का अवसर मिलेगा। महोत्सव के अंतिम दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन एकल शास्त्रीय नृत्य, कोरियोग्राफी, हरियाणवी लूर डांस और माइम के जरिये प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संस्कृत ड्रामा, फोक सांग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, ग्रुप सांग जनरल, पुरुष डांस सोलो और हरियाणवी पॉप सांग प्रतियोगिताओं में संगीत व नृत्य का रंग देखने को मिलेगा। वहीं, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, प्रश्नोत्तरी और संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अक्तूबर को रसिया समूह नृत्य, सामान्य समूह नृत्य, एकांकी और मिमिक्री प्रतियोगिताएं होंगी। शास्त्रीय वाद्ययंत्र वादन, शास्त्रीय एकल गायन और भारतीय वाद्ययंत्रों की प्रस्तुतियां भी होंगी। महिला एकल नृत्य, हरियाणवी समूह गायन और हरियाणवी वाद्यवृंद के माध्यम से लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

मिट्टी से कलाकृति निर्माण, कार्टून निर्माण तथा हिंदी और अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। 25 अक्तूबर को पश्चिमी एकल गायन, पश्चिमी वाद्ययंत्र वादन, पश्चिमी समूह गायन और हरियाणवी समूह नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी। हरियाणवी लघु नाटक व पारंपरिक रीति-रिवाजों की प्रस्तुतियां भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed