फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   400 less sanitation workers, how to win the battle of cleanliness

Yamuna Nagar News: सफाई कर्मी 400 कम, कैसे जीतें स्वच्छता की जंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:24 AM IST
विज्ञापन
400 less sanitation workers, how to win the battle of cleanliness
त्योहारों के लिए लोग रंग-रोगन कराने के साथ घरों का कचरा साफ कर रहे हैं, पर ट्विनसिटी (यमुनानगर-जगाधरी) की गलियों-सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आ रहे हैं। कूड़े के ढेरों से उफनती दुर्गंध और मक्खी-मच्छर से लोग परेशान हो रहे हैं। त्योहारी सीजन के बीच बनी इन स्थितियों की बड़ी वजह सफाई कर्मियों की कमी है। क्योंकि नगर निगम में सफाई कर्मियों के 1100 स्वीकृत पद हैं, पर अभी करीब 700 कर्मियों के सहारे काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षदों की मानें तो सफाई कर्मियों की कमी नई नहीं बल्कि साढ़े चार साल से है। जिसके लिए कई बार सदन में मांग करने के बावजूद सफाई कर्मियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। बता दें कि नवरात्रि शुरू हो गए हैं। इसी से लोग त्योहारी सीजन की शुरुआत मानते हैं। इसलिए काफी लोग रंग-राेगन कराने के अलावा घरों का पुराना कचरा व कबाड़ बाहर निकल रहे हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से डोर टू डोर कचरा उठान की व्यवस्था है, पर इसके बाद भी गलियों-सड़कों पर कचरा व कबाड़ आसानी से देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


वार्ड सात से इनेलो पार्षद रामआसरा भारद्वाज ने कहा कि शहर की आबादी की तुलना में नगर निगम के पास सफाई कर्मी नाममात्र हैं। यहां जरूरत पांच हजार सफाई कर्मियों की हैं, पर स्वीकृत 700 के सहारे ही काम चल रहा है। एक तो सफाई कर्मी कम हैं, उस पर उन्हें भी अन्य कामों में लगा दिया जाता है। इसलिए नाममात्र सफाई कर्मी भी वार्डों में पूरी संख्या में नहीं दिखते। इसलिए पार्षदों की निगरानी में सफाई कर्मियों की हाजिरी लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड आठ से इनेलो पार्षद विनोद मरवाह ने कहा कि त्योहारों पर लोग घरों व अन्य भवनों की सफाई करते हैं, जिससे कचरे की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए नगर निगम को भी इसे ध्यान में रख त्योहारी सीजन के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है, जिसमें सुबह शाम दो समय सफाई व कचरे का उठान कराया जाना चाहिए। जिससे त्योहारों के बीच गलियों-सड़कों पर कचरा व उससे होने वाली दिक्कतें लोगों को न झेलनी पड़ें।

वार्ड तेरह से कांग्रेसी पार्षद निर्मल चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम अफसरों का ध्यान केवल वीआईपी क्षेत्र पर रहता है जबकि बाकी क्षेत्र को नजरअंदाज कर दिया जाता है। कम से कम त्योहारों में ऐसा नहीं होना चाहिए। सभी जगह समान रूप से सफाई कर्मी लगाकर सफाई व कचरे का उठान कराया जाना चाहिए। त्योहारों में देर शाम तक लोग खरीदारी करते हैं, इसलिए इस दौरान नाइट स्वीपिंग कराई जानी चाहिए।


वर्ष रैंक
2017 346
2018 310
2019 218
2020 147
2021 243
2022 170


त्योहारों के मद्देनजर शहर में सफाई के साथ कचरा उठान के निर्देश दिए हैं। अगर कहीं कमी मिलती है तो संबंधित शाखा के अफसरों को सुधार के लिए कहा जाएगा। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed