फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   40 thousand rupee withdrawn from woman account

फर्जी एटीएम कार्ड तैयार कर महिला शिक्षक के खाते से निकले 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
40 thousand rupee withdrawn from woman account
साइबर ठगों ने फर्जी एटीएम कार्ड तैयार कर रादौर की एक महिला शिक्षक के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। महिला शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जाटनगर रादौर निवासी महिला शिक्षक मीनू रोहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक सरकारी अध्यापिका है। उसका शहर के केनरा बैंक में बचत खाता है। 8 सितंबर की दोपहर को लगभग डेढ़ बजे किसी ने उसके खाते से 10-10 हजार रुपये करके 40 हजार रुपये निकाले, जिसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया। जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है। उसने मामले की शिकायत बैंक के अधिकारियों से की और एटीएम को बंद करवाया। महिला शिक्षक ने बताया कि ठगों ने फर्जी एटीएम कार्ड तैयार कर रोहतक रोड दिल्ली पर स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकाले हैं। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed