{"_id":"68263ddaa7e3790b5b071709","slug":"40-lakhs-were-robbed-in-the-name-of-selling-the-land-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-137797-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जमीन बिकवाने के नाम पर 40 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जमीन बिकवाने के नाम पर 40 लाख हड़पे
Fri, 16 May 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जमीन की गिरदावरी ठीक करवाकर अच्छे दामों में बेचने का झांसा देकर सारन गांव निवासी रोशनी देवी से 40 लाख रुपये हड़प लिए गए।
छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी सारन गांव निवासी देशराज, सेक्टर-17 जगाधरी निवासी रोहित मंगला, छप्पर निवासी बलबीर, नीरज, सबलपुर गांव निवासी अमित कुमार, गुरमीत, जीत, सरस्वती नगर निवासी पवन कुमार, थाना छप्पर के टाइल मिस्त्री अंजुमन असांरी व दोसड़का निवासी खालसा दीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में रोशनी देवी ने बताया कि उसकी गांव कलावड़ में चार कनाल आठ मरले जमीन है।
एक दिन उनके गांव का ही देशराज अपने साथ रोहित मंगला, बलबीर, नीरज, अमित कुमार, गुरमीत, जीत व पवन कुमार को लेकर आया। आरोपी ने उसे कहा कि यह भी बड़े अधिकारी हैं। उसकी जो कलावड़ में भूमि है। उसकी गिरदावरी ठीक करवाकर उसे अच्छे दामों में बेच देंगे। रोशनी ने बताया कि वह आरोपियों की बातों में आ गए। आरोपियों ने उनकी जमीन को करीब एक करोड़ रुपये में बिकवाने की बात कही। उसने आरोपियों को हां कर दी। आरोपियों ने उसे कहा कि जमीन की गिरदावरी ठीक करवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए शुरू में उन्हें कुछ पैसे चाहिए। रोशनी देवी ने बताया कि उसने आरोपियों को पांच लाख रुपये दे दिए।
कुछ दिन बाद आरोपी फिर से उसके पास आए। आरोपियों ने फिर से उससे ओर पैसे मांगे। उसने आरोपियों पर विश्वास करके उन्हें फिर से साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। इस प्रकार आरोपी कुछ दिन बाद फिर आते और उसके पास से पैसे लेकर चले जाते। इस प्रकार आरोपियों ने जमीन की गिरदावरी ठीक करवाने के नाम पर उससे करीब 40 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने न तो जमीन की गिरदावरी ठीक करवाई और न ही जमीन बिकवाई। जब उसने आरोपियों से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद वालिया का कहना है कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।