{"_id":"691e346207a8edc06a0d866c","slug":"40-lakh-rupees-duped-in-the-name-of-selling-property-three-named-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-147048-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: संपत्ति बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: संपत्ति बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे, तीन नामजद
Thu, 20 Nov 2025 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Nov 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। संपत्ति बेचने का झांसा देकर कुछ लोगों ने उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी दीपक नागर से 40 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप शहर की न्यू हमीदा कॉलोनी सोनू बंसल व उसकी पत्नी मीनू बंसल, भाई रजनीश बंसल व मां उषा पर लगा है। इनके खिलाफ सेक्टर-17 थाना की पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया।
उत्तर प्रदेश के जिला गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी दीपक नागर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सोनू बंसल के साथ जान पहचान थी। सोनू ने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है। इन रुपयों के बदले टोडरपुर स्थित 605 वर्ग गज की उनकी संपत्ति को उनके नाम करवा देंगे। सोनू ने बताया कि अभी मलकीयत के दस्तावेजों में कुछ कमी है, जिसे दुरुस्त कराते ही संपत्ति को अच्छे दामों में उनके नाम करा देंगे। उनकी बातों में आकर संपत्ति खरीदने के लिए सोनू व उसके परिवार को अलग-अलग कर 18 लाख रुपये दे दिए। अप्रैल-2024 में सोनू का फोन आया और उसने कहा कि संपत्ति की मलकीयत के दस्तावेज ठीक हो गए हैं। यह संपत्ति उषा रानी के नाम पर आ गई है। तब दस लाख रुपये और दिए। इसके बाद भी संपत्ति सोनू व उसके परिवार के लोग रुपये लेते रहे। करीब 40 लाख रुपये ले लिए गए। बाद में पता लगा कि संपत्ति किसी और के नाम है। साथ ही संपत्ति पर कोर्ट केस भी चल रहा है। सोनू व उसके परिवार के लोगों से अपने 40 लाख रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। तब शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी लाभ सिंह ने कहा कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -