फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   38 percent candidates gave the exam, problem caused by jam, Yamunanagar

38 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, जाम से हुई दिक्कत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
38 percent candidates gave the exam, problem caused by jam, Yamunanagar
परीक्षा के दौरान अंबाला-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग की पुलिस पुरुष सिपाही की परीक्षा दूसरे दिन भी शांतिपूर्वक रही। लेकिन परीक्षार्थियों की उपस्थिति उम्मीद से भी कम रही। कई केंद्रों पर तो दस प्रतिशत ही उपस्थिति दर्ज की गई। जबकि सभी केंद्रों पर उपस्थिति प्रतिशत 35 रहा। भले ही परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति कम रही हो, बावजूद इसके यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
दोनों सत्रों की परीक्षा में कुल उपस्थिति मात्र 38 प्रतिशत रही। जिले के दो खंडों में केंद्रों पर दो सत्रों में हुई पुलिस पुरुष सिपाही की परीक्षा में कुल 37550 अभ्यर्थियों ने नाम लेना था। परीक्षा के लिए शहर में पड़ने वाले शिक्षण संस्थानों में 59 परीक्षा केंद्र व बिलासपुर उपमंडल की शिक्षण संस्थाओं में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में कुल 67 केंद्रों पर परीक्षा हुई। यहां मंगलवार को भी दोनों सत्रों की परीक्षा होंगी। इस दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह की परीक्षा साढ़े दस बजे से 12 बजे तक हुई। जबकि सायंकालीन सत्र की परीक्षा बाद दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक हुई। परीक्षा केंद्रों में गहनता से जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं निगरानी के लिए सीसीटीवी और जैमर भी केंद्र में लगाए गए हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी शिव कुमार धीमान ने बताया कि हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के जिला को-ऑडिनेटर संजय भौरिया से ने जानकारी दी कि सुबह के सत्र में कुल 18,850 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी थी। जिसमें से कुल 7,114 परीक्षार्थी ही पहुंचे। वहीं शाम की परीक्षा में 18,700 अभ्यर्थी आने थे, लेकिन कुल 7,045 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात पर दिखाई दिया असर
बाजारों में त्योहारी रश होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमाई हुई है। वहीं परीक्षा के दौरान हजारों वाहनों के आने से व्यवस्था और बिगड़ गई। सबसे ज्यादा असर शहर के मुख्य मार्गों, चौराहों व लिंक रोड पर देखने को मिला। परीक्षा से पहले व बाद में यहां से निकलना टेढ़ी खीर साबित हुआ। आलम यह रहा कि दो किलोमीटर का रास्ता तय करने में 20 से 25 मिनट लगे। परीक्षा से पहले और बाद में कई जगह जाम लगा। जिसे खुलवाने में पुलिस कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं बस स्टैंड पर भी अभ्यर्थियों के कारण भीड़ रही। जिससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed