फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   36 teachers received the 'Nation Builder' award

Yamuna Nagar News: 36 शिक्षकों को मिला राष्ट्र निर्माता सम्मान

Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
36 teachers received the 'Nation Builder' award
​​शिक्षकों को सम्मानित करते रोटरी क्लब पदा​धिकारी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए रोटरी क्लब की ओर से नेशन बिल्डर अवॉर्ड्स समारोह आयोजित किया गया। समारोह शहर के होटल में हुआ। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 36 शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता सम्मान दिया गया।
समारोह में रंजना गुलाटी व शशि बाटला को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। दोनों शिक्षिकाओं ने वर्षों से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए शिक्षा से समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पांवटा के क्लब पीपी डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एक शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देता, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य की नींव तैयार करता है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाने वाली पूरी व्यवस्था का सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीजी सुभाष गर्ग ने कहा कि क्लब का मूल उद्देश्य सेवा से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है और शिक्षक इस कार्य के सबसे प्रभावशाली भागीदार हैं। उनके द्वारा तैयार पीढ़ियां ही देश और समाज का भविष्य निर्धारित करती हैं। ऐसे समर्पित शिक्षकों को सम्मानित करना रोटरी क्लब के लिए गर्व का विषय है।

जिलाध्यक्ष अभिषेक दत्ता ने कहा कि शिक्षकों का योगदान किसी एक विद्यार्थी या एक संस्था तक सीमित नहीं रहता। उनके विचार, संस्कार और शिक्षा पीढ़ियों तक अपना प्रभाव छोड़ते हैं। कार्यक्रम में सचिव हरविंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता, राहुल मित्तल सहित क्लब के सदस्य, शिक्षक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed