{"_id":"67b4e57290c6136c5c0531a4","slug":"35214-students-will-appear-for-class-9th-and-11th-exams-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-133284-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: नौवीं व 11वीं की परीक्षा देंगे 35214 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: नौवीं व 11वीं की परीक्षा देंगे 35214 विद्यार्थी
Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की नौवीं व 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को नौवीं कक्षा का पहला पेपर हुआ। पहला पेपर हिंदी विषय का हुआ। वहीं 11वीं कक्षा की फाइन आर्ट की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए नए केंद्र नहीं बनाए गए हैं, विद्यार्थियों की परीक्षा उन्हीं के स्कूल में हुई। परीक्षा का समय सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक रहा। परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी स्कूलों में कड़े प्रबंध किए गए हैं।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों की टीम ने परीक्षा का निरीक्षण किया। सभी स्कूलों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सरल विषय की परीक्षा होने के कारण विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले केंद्र पहुंचे। केंद्रों पर गहन जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
नौवीं कक्षा की परीक्षा 10 मार्च और 11वीं की परीक्षा 15 मार्च तक होंगी। परीक्षा निरीक्षण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की जांच टीमों का गठन किया गया है। वहीं, विद्यार्थियों की पहली परीक्षा शानदार रही। परीक्षा शानदार होने से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ गया है। इस परीक्षा के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित राजकीय व निजी विद्यालयों के करीब 35 हजार से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत रही उपस्थिति
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी व निजी विद्यालयों की नौवीं व 11वीं कक्षा की परीक्षा के लिए जिले भर से कुल 35214 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें सबसे निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा। निजी स्कूलों की दोनों कक्षाओं 18718 विद्यार्थी हैं। जबकि सरकारी विद्यालयों की दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या 16496 है। इस दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति करीब शत-प्रतिशत रही। मात्र चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। निजी स्कूलों की नौवीं में कुल 10666 और 11वीं में 8052 विद्यार्थी हैं। जबकि राजकीय विद्यालय की नौवीं में 8687 और 11वीं में 7809 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं।
आज 11वीं की हिंदी की परीक्षा
बोर्ड के शेड्यूल के अनुसार बुधवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की हिंदी विषय की परीक्षा होगी। जबकि नौवीं का 20 फरवरी को सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर स्कूलों में सभी सुरक्षा प्रबंधन किए गए हैं। कार्यालय की ओर से निरीक्षण टीम भी बनाई गई है।