फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 thousand rupees were stolen from a woman's bag

Yamuna Nagar News: महिला का थैला काट उड़ाए 35 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees were stolen from a woman's bag
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विष्णु नगर चुंगी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में नंदा कॉलोनी निवासी सतवंत कौर का थैला काटकर दो महिलाएं 35 हजार रुपये उड़ा ले गई। सतवंत कौर बैंक में पेंशन के रुपये निकलवाने आई थी। यह रुपये उसने अपनी बेटी को देने थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नंदा कॉलोनी निवासी सतवंत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे वह अपने बेटे सतविंद्र सिंह के साथ पंजाब नेशनल बैंक शाखा विष्णु नगर चुंगी में अपनी पेंशन के रुपये निकलवाने गई थी। उसने अपनी बेटी को 35 हजार रुपये देने थे। वह घर से 19 हजार रुपये लेकर गई थी। बाकी 16 हजार रुपये बैंक से निकलवाने थे। वह बैंक से 16 हजार रुपये निकलवाए और बैंच पर बैठ गई। घर से लाए 19 हजार रुपये व बैंक से निकलवाए 16 हजार रुपये थैले में डालकर अपने पास रख लिए। इस दौरान उसका बेटा सतविंद्र पासबुक में एंट्री करवाने के लिए काउंटर पर चला गया। तभी उसके पास दो महिलाएं बैंच पर आकर बैठ गई। कुछ देर के बाद वे महिलाएं वहां से चली गई। बेटे के आने के बाद वह अपनी बेटी को पैसे देने के लिए जाने लगी। बैंक के बाहर जाकर देखा तो जिस थैले में उसने रुपये रखे हुए थे। वह थैला ब्लेड से कटा हुआ था। अंदर से रुपये गायब थे। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। फर्कपुर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात महिलाओं पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed