फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   35 lakhs looted by opening fake bank account

Yamuna Nagar News: फर्जी बैंक खाता खुलवाकर 35 लाख हड़पे

Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
35 lakhs looted by opening fake bank account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र के सेक्टर पांच निवासी बचनी देवी ने पोटली गांव निवासी जरनैल सिंह पर पेट्रोल पंप में हिस्सेदार बनाकर उसके जाली हस्ताक्षर करके उसके नाम से बैंक खाता खोलकर आईओसी द्वारा भुगतान किए 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बचनी देवी ने बताया कि एक जनवरी 2003 में पोटली गांव जरनैल सिंह उसके पास आया और आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) के पेट्रोल पंप के डीलरशिप का व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया। उसने आरोपी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। आरोपी के बीच समझौता हुआ कि वह पेट्रोल पंप का संचालन और प्रबंधन करेगा तथा लाभ का आधा हिस्सा देगा।
विज्ञापन

इस पर उसने सहारनपुर कुरुक्षेत्र मार्ग पर जोड़ियो गांव के पास पांच कनाल 11 मरले जमीन खरीदी। उन्होंने आईओसी को यह जमीन 29 वर्ष के लिए पट्टे पर दी थी। इसके बाद उसने आईओसी पेट्रोल पंप प्राप्त करने के लिए अपने हिस्से का 15 लाख रुपये का भुगतान किया। पेट्रोल पंप का नाम उसने अपने पोते गगनदीप के नाम से मैसर्स गगन फिलिंग स्टेशन रखा। पेट्रोल पंप शुरू होने के बाद आईओसी उसे व आरोपी जरनैल सिंह को चेक के माध्यम से मासिक किराया देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईओसी ने करीब चार वर्ष तक किराए के बदले में हर महीने चेक मिलते थे। आरोपी पेट्रोल पंप डीलरशिप खाते में जमा करवाने के लिए उससे चेक लेता था। लेकिन इसके बाद उसे आईओसी से कोई किराया प्राप्त नहीं हुआ। जब उसने आरोपी से इस बारे पूछा तो उसने बताया कि अब आईओसी ने बिक्री कमीशन के साथ पेट्रोल पंप डीलरशिप खाते में सीधे किराया देना शुरू कर दिया है।
उसने आरोपी की बातों पर विश्वास कर लिया। जब उसने पोते गगनदीप सिंह के साथ आईओसी पानीपत में जाकर पूछताछ की तो उसे पता चला कि मेसर्स गगन फिलिंग स्टेशन की डीलरशिप में उसके नाम से कोई शेयर नहीं है। लेकिन पट्टे पर दी गई जमीन के किराया का आधा हिस्सा उसके नाम से यमुनानगर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड में जमा किया जा रहा है।

जब उसने बैंक में जाकर जांच की तो पता चला कि आरोपी ने जाली हस्ताक्षर करके उसके नाम से खाता खुलवाया है और जाली हस्ताक्षर करके आईओसी से भेजे गए किराए की राशि हड़पी है। जो करीब 35 लाख रुपये है। शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि मामले में आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed