{"_id":"6158c5828ebc3e69c76de880","slug":"35-lakhs-cheated-by-two-friends-by-luring-them-to-double-the-money-yamuna-nagar-news-knl852332154","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो मित्रों से ठगे 35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो मित्रों से ठगे 35 लाख रुपये
विज्ञापन
20 माह में रुपये दोगुना करने का लालच देकर दो भाइयों ने दो दोस्तों से 35 लाख रुपये ठग लिए। 20 महीने बाद जब दोनों दोस्तों ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उन्हें पैसे देने से मना कर दिया। विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी दी। सेक्टर 17 पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पटियाला के गांव शशि ब्राह्मण निवासी गुरप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविंद्र सिंह व जसविंद्र सिंह ने सेक्टर 17 के शॉपिंग कांपलेक्स में एक कंपनी का कार्यालय खोला हुआ था। आरोपी लोगों को कंपनी में पैसे लगवा कर 20 माह में पैसे डबल करने का लालच देते थे। दो साल पहले उसकी व उसके दोस्त कैथल के गांव कमहेड़ी निवासी साधु राम की मुलाकात आरोपियों से हुई। आरोपियों ने उन्हें कंपनी में रुपये निवेश कर 20 माह में दोगुना रुपये प्राप्त करने की बात कही। वह दोनों भी उन दोनों की बातों में आ गए। उन्होंने बताया कि उसने कंपनी में 25 लाख रुपये व साधु राम ने आठ लाख निवेश कर दिए। आरोपियों ने उन्हें 20 माह में पैसे दोगुना करने का आश्वासन दिया। 20 माह बीत जाने के बाद जब उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो आरोपी उन्हें झूठे आश्वासन देने लगे। आरोपियों ने पैसे मांगने पर उन्हें धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर उसने उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी रविंद्र सिंह तथा जसविंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की कई धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे। उन्हीं अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।