{"_id":"67a507e40d88827afb0673ca","slug":"3438-lakhs-were-swindled-from-eight-people-by-deceiving-them-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-132703-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झांसा देकर आठ लोगों से ठगे 34.38 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झांसा देकर आठ लोगों से ठगे 34.38 लाख
Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मोबाइल एप में निवेश कर पैसा कमाने का झांसा देकर 34.38 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी की गई। यमुनानगर और जगाधरी के रहने वाले आठ लोग ठगी का शिकार हुए हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के कांसापुर निवासी गौरव ने शिकायत में बताया कि उसने सोशल मीडिया पर कुछ प्रतिष्ठित यूट्यूबर्स की वीडियो देखी थी। इनमें वे सभी एक वेबसाइट्स और मोबाइल एप में निवेश का प्रचार कर रहे थे, जिसमें दावा किया था कि निवेश पर 100 फीसदी फायदा होगा यूट्यूबर्स की वीडियो देखने के बाद विश्वास हो गया। उसने पैसे निवेश करने शुरू कर दिए। साथ ही अपने कुछ जानकारों से भी निवेश कराया।
गौरव ने कुल 10.19 लाख रुपये निवेश किए थे। वहीं जगाधरी के हरिशचंद्र ने 1.52 लाख रुपये, आशा रानी ने 6.25 लाख रुपये, साक्षी ने 4.76 लाख रुपये, कैंप निवासी सुनीता ने 68.72 हजार रुपये, हरबंसपुरा निवासी अभिषेक ने 5.39 लाख रुपये, ऋषि मुनि ने 2.49 लाख, रितिका की आईडी से 2.35 लाख रुपये का निवेश किया गया।
विज्ञापन
कुल 34.38 निवेश करने के बाद कंपनी ने मोबाइल प्ले स्टोर से एप हटा लिया। कंपनी के सभी प्रकार के संचालन भी बंद कर दिए गए। एसएचओ साइबर क्राइम थाना रविकांत ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।