{"_id":"60aaab578ebc3e5557096f8c","slug":"31-30-lakhs-cheated-by-luring-them-to-double-by-giving-small-notes-instead-of-big-notes-yamuna-nagar-news-knl70844150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े नोटों के बदले छोटे नोट देकर दोगुना करने का लालच देकर ठगे 31.30 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े नोटों के बदले छोटे नोट देकर दोगुना करने का लालच देकर ठगे 31.30 लाख रुपये
विज्ञापन
(यमुनानगर) रादौर। रुपये दोगुने करने के नाम पर कुछ लोगों ने हरिद्वार के गांव हबीबपुर निवासी विकास सैनी से 31 लाख 30 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को जालसाजों ने 500 व दो हजार रुपये के नोटों के बदले 100 व 200 के छोटे नोट दोगुना करके देने का लालच दिया था, लेकिन बाद में जालसाजों ने प्रभावित व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठ लिए और उसे कुछ नहीं दिया। रुपये वापस मांगने पर प्रभावित व्यक्ति को जान से मारने व झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, इसके बाद प्रभावित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। जालसाजी में हरियाणा, यूपी व हिमाचल के लोग शामिल है। पुलिस ने मामले में गांव भूरे का माजरा के पूर्व सरपंच समेत पांच लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव हबीबपुर निवादा निवासी विकास सैनी ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती दो मार्च को उसका जानकार रुड़की निवासी धर्मेंद्र उसके पास आया। उसने उससे पांच लाख रुपये उधार मांगे। पूछने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसका संपर्क जिला यमुनानगर के कुछ लोगों के साथ हुआ है। जो 500-500 व दो-दो हजार रुपये के नोटों के बदले 100-100 व 200-200 के छोटे नोट दोगुना करके देते हैं। यह बात सुनकर उसे हैरानी हुई, इसके बाद धर्मेंद्र ने उसका परिचय यमुनानगर के कुछ लोगों से करवाया, जिनकी बातों में आकर उसने 15 लाख 30 हजार रुपये भूरे का माजरा के पूर्व सरपंच काला, अरविंद कुमार, कर्णपाल, उत्तरप्रदेश के गांव नजीबाबाद निवासी संदीप व हिमाचल प्रदेश निवासी सरपंच नाम के व्यक्ति को दिए थे, लेकिन उन्होंने कुछ दिन बाद उसे दोगुने रुपये देने को कहा। बाद में उसे और पैसे डबल करवाने के मजबूर किया गया। उसने ब्याज पर 17 लाख रुपये उधार लिए, जिसके लिए उसने अपना ट्रैक्टर व रोटावेटर बेचा और गहनों पर गोल्ड लोन लेकर उपरोक्त लोगों को 15 लाख 30 हजार रुपये और दे दिए। इस तरह आरोपियों ने उससे 31 लाख 30 हजार रुपये दोगुने करने के नाम पर लिए, लेकिन आरोपियों ने उसे एक भी रुपये वापस नहीं किया। अपने रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना रादौर प्रभारी सुखविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद जल्द मामले में नामजद लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।