{"_id":"694064498b87aa29360a389f","slug":"300-players-will-showcase-their-talent-in-the-football-league-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-148263-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फुटबॉल लीग में दम दिखाएंगे 300 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फुटबॉल लीग में दम दिखाएंगे 300 खिलाड़ी
Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान मौजूद खिलाड़ी व आयोजक। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हरियाणा राज्य फुटबॉल लीग का शुभारंभ बुधवार को होगा। यह प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर के फुटबॉल मैदान में 17 से 21 दिसंबर तक कराई जाएगी। यह प्रदेश में होनी वाली यह पहली फुटबॉल लीग है, जो दिल्ली के तर्ज पर करवाई जा रही है। इसमें प्रदेश के आठ जिलों के करीब 300 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे।
प्रतियोगिता को लेकर जिला फुटबॉल संघ की ओर से सभी तैयारियां कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार सुबह नौ बजे मुख्यातिथि राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल करेंगे। वहीं, समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि रहेंगे। वे विजेताओं को ट्रॉफी देकर, पदक पहना व पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिता में यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद व हिसार की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए मंगलवार शाम तक पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दूसरे जिलों से आए खिलाड़ियों के रहने व खान-पान की व्यवस्था तेजली खेल परिसर के होस्टल में ही की गई है।
विज्ञापन
जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। यह प्रतियोगिता बड़े स्तर पर करवाई जा रही है। इसका उद्देश्य फुटबॉल के प्रति युवाओं को आकर्षित करना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सकों की टीम मैदान में तैनात रहेगी। ताकि खेलते हुए चोट इत्यादि लगने पर खिलाड़ियों को तुरंत सहायता मुहैया करवाई जा सके।
सुरक्षा कर्मियों के साथ दमकल की गाड़ी भी खड़ी करवाई गई है। खिलाड़ियों व यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इसके लिए महासचिव नरेंद्र चुघ, प्रतियोगिता आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, आयोजन सचिव पंकज चुघ को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा करेंगे। इस दौरान डीसी प्रीति, पूर्व महापौर एवं जिला फुटबाॅल संघ संरक्षक मदन चौहान, जिला फुटबॉल संघ संरक्षक एवं कल्याण इंडस्ट्रीज के निदेशक जगमोहन सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे।