फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   30 volunteers honored for contributing to cleanliness campaign

स्वच्छता अभियान में योगदान देने वाले 30 वॉलंटियर्स हुए सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
30 volunteers honored for contributing to cleanliness campaign
यमुनानगर। शहर को स्वच्छ बनाने में अहम योगदान करने 30 वॉलंटियर्स को वीरवार को सम्मानित किया गया। नगर निगम कार्यालय में 100 दिन स्वच्छता के सफाई अभियान में अहम योगदान करने वाले वॉलंटियर के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया था। उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा, मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह, सुरेंद्र चौपड़ा और सीटीएल मंगलेश ने एक सोच, नई सोच के संस्थापक शशि गुप्ता और एनसीसी कैडेट समेत 30 वॉलंटियर्स को प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त ने कहा कि आईटीआई, एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल आदि से जुड़े वॉलंटियर्स को सम्मानित किया गया। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में सहयोग की अपील की। कहा कि अपने घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कर निगम के वाहन में डालें। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के सीटीएल मंगलेश कुमार ने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता चैलेंज में जन भागीदारी होनी चाहिए। शहरवासी स्वच्छता, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सूखा और गीला कचरा प्रबंधन एवं उसकी निगरानी से संबंधित नई और आसान टेक्नोलॉजी या मोबाइल ऐप बनाकर स्वच्छता चैलेंज में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कोई शहरवासी, जो अपने घर में ही गीले कूड़े से खाद बना रहा हो या सामूहिक रूप से गीले कचरे की खाद बना रहे हों तो वे भी अपनी प्रविष्टि नगर निगम को भेज सकते हैं। इनके अलावा स्वच्छ भारत मिशन का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ा, इस विषय पर एक पेज पर लेख लिखकर प्रतिभागी नगर निगम कार्यालय में जमा करवा सकता है। इन सभी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर तीन या नगर निगम के ई-मेल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed